Chandigarh Congress Clash: Congress leaders clash at police station, woman secretary slaps block chief – viral video causes uproar
चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी के भीतर एक बड़ा विवाद सामने आया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा (Mamta Dogra) और डड्डूमाजरा ब्लॉक प्रमुख हरजिंदर सिंह प्रिंस (Harjinder Singh Prince) के बीच हुआ विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। गुरुवार रात मलोया थाने में ममता डोगरा ने अपने ही पार्टी सहयोगी को थाने के अंदर थप्पड़ मार दिया (Slap Controversy), जिससे वहां हंगामा मच गया।
WhatsApp ग्रुप पर पोस्ट से शुरू हुआ झगड़ा
पूरा मामला कांग्रेस के आधिकारिक WhatsApp Group पर शेयर की गई एक आपत्तिजनक फोटो से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि ग्रुप में ममता डोगरा के नाम से एक फोटो पोस्ट हुई, जिसके बाद हरजिंदर सिंह ने उसका screenshot लेकर कई ग्रुप्स में शेयर कर दिया। ममता डोगरा का कहना है कि उन्होंने यह फोटो नहीं भेजी थी, बल्कि हरजिंदर सिंह ने झूठा प्रचार किया।
गुस्से में आकर ममता डोगरा थाने पहुंच गईं और वहां हरजिंदर सिंह को भी बुला लिया गया। दोनों के बीच जब पुलिस थाने में बहस बढ़ी तो ममता ने हरजिंदर सिंह को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए।
Viral Video ने बढ़ाया विवाद
इस पूरे घटनाक्रम का Video अब सोशल Media पर Viral हो गया है। वीडियो में ममता डोगरा यह कहते हुए दिख रही हैं — “स्क्रीनशॉट लेकर अलग-अलग ग्रुप में क्यों डाला?” — और इसके बाद वह अचानक हरजिंदर सिंह को थप्पड़ मारती नजर आती हैं।
घटना के दौरान पूर्व मेयर और पार्षद कुलदीप कुमार भी मौजूद थे, जो दोनों नेताओं को शांत कराने की कोशिश करते दिखे। वहीं, पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर थे लेकिन उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया।
Police Investigation और SSP Complaint
मलोया थाना प्रभारी (SHO) ने बताया कि दोनों नेताओं के मोबाइल फोन चेक किए जा चुके हैं और मामले की Police Investigation चल रही है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद हरजिंदर सिंह प्रिंस ने SSP Chandigarh को शिकायत दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब पहले से Planning के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग एंगल से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।
हरजिंदर सिंह ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने कोई आपत्तिजनक फोटो शेयर नहीं की, बल्कि केवल लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। उन्होंने मामले में शामिल कुछ लोगों के नाम भी शिकायत में दर्ज कराए हैं और Action की मांग की है।