CDS अनिल चौहान का बड़ा खुलासा: “हमारे जेट गिरे, लेकिन पाकिस्तान के अंदर तक किया सटीक हमला” | Operation Sindoor
CDS Anil Chauhan Interview: हालिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद भारत ने न केवल अपनी रणनीतिक गलतियों को सुधारा बल्कि पाकिस्तान के भीतर जाकर करारा जवाब भी दिया। Chief of Defence Staff (CDS) General Anil Chauhan ने शनिवार को सिंगापुर के शांगरी-ला डायलॉग में कहा कि भारतीय वायुसेना (IAF) ने पहले दिन की रणनीतिक चूक के बाद अपनी रणनीति को तुरंत दुरुस्त किया और पाकिस्तान के अंदर गहराई तक घुसकर Precision Airstrikes किए।
“विमान गिरा क्यों – यह अहम था, और हमने उसे सुधारा”: जनरल चौहान
ब्लूमबर्ग टीवी और रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में जनरल चौहान ने पाकिस्तान के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें उसने कहा था कि 6 भारतीय लड़ाकू विमान गिराए गए। उन्होंने कहा,
“महत्वपूर्ण यह नहीं है कि विमान गिरा, बल्कि यह है कि क्यों गिरा। हमने उस रणनीतिक कमी को समझा, तुरंत सुधारा और फिर बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया।”
Pakistan के भीतर तक घुसकर हमले, भेदी वायु रक्षा प्रणाली
CDS चौहान ने बताया कि 7, 8 और 10 मई को भारतीय वायुसेना ने सैकड़ों की संख्या में उड़ानें भरीं और Pakistan Air Defence System को भेदते हुए सैन्य ठिकानों पर अचूक हमले किए।
“हमने सटीक इंटेलिजेंस के आधार पर आतंकियों और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।”
Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कहर
Operation Sindoor Details:
-
समय: 7 से 10 मई
-
Targeted: 9 आतंकी शिविर, 13 सैन्य ठिकाने
-
हिट ज़ोन: मुजफ्फराबाद, कोटली, भीमबर, सियालकोट, रफीकी, मुरिद, मलिर कैंट (कराची)
-
नतीजा: 100+ आतंकवादी ढेर