बॉलीवुड का नया ठिकाना तैयार! यमुना एक्सप्रेसवे पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का भूमि पूजन 26 जून को
उत्तर प्रदेश के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी (UP International Film City) का भूमि पूजन 26 जून की शाम 5 बजे होगा। यह कार्यक्रम न केवल उत्तर भारत की फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाई देगा, बल्कि नोएडा को ग्लोबल फिल्म हब बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।
बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर, फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। अगर CM Yogi कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए तो वे वर्चुअली इसमें जुड़ेंगे।
पहले फेज़ में क्या-क्या बनेगा? जानिए पूरा प्लान
फिल्म सिटी के पहले चरण (Phase 1) में ये प्रमुख निर्माण कार्य किए जाएंगे:
-
फिल्म स्टूडियो
-
साउंड स्टेज
-
रनवे और हेलीपैड
-
चारधाम और संसद भवन जैसे भव्य सेट
-
समुद्र थीम पर आधारित गैलरी
इस फेज़ को भी तीन सब-फेज़ A, B और C में बांटा गया है:
-
Phase A: Sound Stage
-
Phase B: Film University
-
Phase C: Permanent Studios
फिल्म यूनिवर्सिटी: तैयार होंगे 8 स्कूल
फिल्म सिटी के साथ बनने वाली Film University में होंगे:
-
नाट्य कला, संगीत, निर्देशन और एडिटिंग से जुड़े 8 अलग-अलग स्कूल
-
एम्फीथिएटर
-
कैफेटेरिया
-
एडिटिंग रूम
-
ऑडिटोरियम
-
स्टेज और रिकॉर्डिंग रूम
Estimated Budget: ₹900 करोड़
Completion Timeline: 18 महीनों में पूरा होगा Phase 1
लेआउट प्लान को मिल चुकी है मंज़ूरी
भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने यमुना प्राधिकरण को प्लान सौंप दिया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी के CEO आशीष भूटानी के अनुसार, यह भारत की पहली ऐसी फिल्म सिटी होगी जिसमें “फिल्म मेकिंग से लेकर ट्रेनिंग तक” सब कुछ एक ही जगह मिलेगा।
एक शर्त के अनुसार अगर 27 जून तक भूमि पूजन नहीं हुआ, तो कंपनी को रोजाना ₹1.5 लाख जुर्माना देना होगा। इसलिए अब तारीख पक्की मानी जा रही है।
UP में क्यों खास है ये फिल्म सिटी?
-
यूपी सरकार की फिल्म नीति के तहत भारी निवेश और सब्सिडी
-
यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी, दिल्ली-NCR से पास
-
बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स की दिलचस्पी
-
युवाओं को मिलेगा रोजगार और फिल्म इंडस्ट्री में प्रशिक्षण का मौका