Pant की Batting Position पर हुआ बड़ा विवाद, Zaheer Khan से भिड़े?
IPL 2025 में DC vs LSG के मुकाबले में एक बार फिर कप्तानी और रणनीति को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। Lucknow Super Giants के कप्तान Rishabh Pant अपनी बैटिंग पोजीशन को लेकर इतने निराश नजर आए कि आउट होने के बाद उनका गुस्सा साफ देखा गया।
सिर्फ 2 Balls में हुए आउट, Late Entry बनी Pant के गुस्से की वजह?
मैच के दौरान जब Nicholas Pooran 12वें ओवर में आउट हुए, तब सभी को लगा था कि Pant खुद बैटिंग के लिए आएंगे। लेकिन चौंकाने वाला फैसला लेते हुए पहले Abdul Samad, फिर David Miller और Ayush Badoni को भेजा गया। Pant आखिरकार 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, वो भी 20वें ओवर में।
Pant को खेलने के लिए सिर्फ 2 balls मिलीं—एक पर बड़ा शॉट मिस किया और दूसरी पर reverse sweep खेलने के चक्कर में bowled हो गए। आउट होने के बाद उनकी बॉडी लैंग्वेज और चेहरा बता रहा था कि वो इस फैसले से बेहद नाखुश हैं।
Kumble और Raina का बयान: “Pant के साथ हुई नाइंसाफी”
मैच के बाद Star Sports पर बात करते हुए Anil Kumble ने कहा:
“अगर आप कम दबाव में खेलना चाहते थे तो देर से आना समझ आता है। लेकिन Pant बहुत देर से आए। उनकी निराशा दिखाती है कि वह खुद ऊपर बैटिंग करना चाहते थे।”
Suresh Raina ने भी सहमति जताते हुए कहा कि Pant का गुस्सा उनकी बैटिंग पोजीशन को लेकर था।