IRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव! अब पहले बनेगा चार्ट, Tatkal टिकट के लिए OTP जरूरी

भारतीय रेलवे अपने Passenger Reservation System (PRS) में तीन बड़े बदलाव लाने जा रहा है। इन सुधारों का उद्देश्य यात्रियों को ज्यादा convenient, transparent और real-time ticketing experience देना है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है कि जुलाई और दिसंबर 2025 तक नई व्यवस्थाएं लागू होंगी। आइए जानते हैं Train Ticket Booking से जुड़ी तीन सबसे बड़ी घोषणाएं और उनका यात्रियों पर क्या असर होगा:

अब चार्ट पहले बनेगा – यात्रियों को मिलेगी अधिक स्पष्टता

अभी क्या होता है?
इस समय, ट्रेनों का reservation chart ट्रेन के प्रस्थान से लगभग 4 घंटे पहले तैयार किया जाता है, जिससे यात्रियों को waitlist confirmation को लेकर आखिरी वक्त तक अनिश्चितता बनी रहती है।

अब क्या होगा?
रेलवे ने प्रस्ताव रखा है कि चार्ट अब ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा।

  • अगर ट्रेन दोपहर 2 बजे से पहले रवाना हो रही है, तो उसका चार्ट पिछली रात 9 बजे तैयार कर दिया जाएगा।

  • इससे दूरदराज़ या दूसरे शहर से आने वाले यात्रियों को सफर की योजना बेहतर ढंग से बनाने में मदद मिलेगी।

लाभ:

  • Waitlisted passengers को पहले ही स्थिति का पता चल जाएगा।

  • वैकल्पिक यात्रा की योजना बनाने का पर्याप्त समय मिलेगा।

  • Rural areas और tier-2 cities से यात्रा करने वालों को राहत।

अब Tatkal Tickets केवल Verified Users को ही मिलेंगे

क्या बदलाव आ रहा है?
1 जुलाई 2025 से केवल OTP verified users ही Tatkal Ticket Booking on IRCTC कर सकेंगे।

कैसे होगा verification?

  • यात्रियों को अपना Aadhaar या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र Digilocker के जरिए सत्यापित करना होगा।

  • OTP के माध्यम से पहचान पुख्ता होगी, जिससे fraudulent bookings पर रोक लगेगी।

इसका फायदा क्या है?

  • Instant Booking Scams में कमी आएगी।

  • Genuine यात्रियों को तुरंत टिकट मिल सकेगा।

  • Process ज्यादा secure और user-focused होगा।

दिसंबर 2025 से लॉन्च होगी नई PRS System – टिकट बुकिंग में आएगा तूफानी बदलाव

रेलवे दिसंबर 2025 तक एक अत्याधुनिक New Passenger Reservation System लागू करने जा रहा है।

इसका असर क्या होगा?

  • वर्तमान में प्रति मिनट 32,000 टिकट बुक होते हैं। नई प्रणाली से यह क्षमता 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट हो जाएगी।

  • Enquiry processing capacity 4 लाख से बढ़कर 40 लाख प्रति मिनट होगी।

  • सिस्टम का UI (User Interface) multilingual होगा, जिसमें हिंदी और अन्य भाषाओं का विकल्प मिलेगा।

  • दिव्यांग, छात्र, मरीज जैसी विशेष श्रेणियों के लिए customised features होंगे।

  • यात्री अपनी seat preferences और fare calendar भी देख सकेंगे।