Barapulla Elevated Road Scam: Delhi government started ACB investigation, ruckus over payment of 175 crores
Barapulla Elevated Road Project Phase-3 को लेकर अब Anti-Corruption Branch (ACB) जांच शुरू होने जा रही है। दिल्ली सरकार ने इस निर्माणाधीन परियोजना में हुई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। Chief Minister Rekha Gupta की अध्यक्षता में हुई Finance and Expenditure Committee की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि Contractor Firm को 175 करोड़ रुपये का Arbitrated Payment देने का मामला संदेह के घेरे में है।
दरअसल, ठेका कंपनी पहले 35 करोड़ रुपये में Settlement को तैयार थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार की लापरवाही के चलते मामला Arbitration और फिर High Court तक पहुंच गया। कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए PWD को ब्याज व GST मिलाकर 175 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया, जो AAP सरकार के कार्यकाल में चुका दिया गया।
CM रेखा गुप्ता ने बैठक में Aam Aadmi Party पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घोटाला सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि Administrative Negligence का भी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने न तो Court में Review Petition दाखिल की और न ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की।
अब सरकार PWD के अधिकारियों की Vigilance जांच कराने जा रही है। साथ ही CM ने यह भी साफ किया कि जांच के दौरान Project के Execution में कोई रुकावट नहीं आएगी और Barapulla Elevated Road Phase-3 को समय पर पूरा किया जाएगा।
Project Timeline और Progress Report:
इस परियोजना को सितंबर 2011 में कैबिनेट से मंजूरी मिली थी।
काम की शुरुआत अप्रैल 2015 में हुई थी और इसे 30 महीने में पूरा होना था।
Initial Budget: ₹1260.63 करोड़
अब तक खर्च: ₹1238.68 करोड़
Revised Estimate: ₹1330 करोड़
अब तक लगभग 87% Work Completed हो चुका है।
पेड़ों को हटाने की अनुमति मिलते ही काम में तेजी आएगी।
FY 2025-26 Budget: ₹150 करोड़ में से जून 2025 तक ₹86.43 करोड़ खर्च हो चुके हैं।
इस Elevated Road का मार्ग Barapulla Nala से शुरू होकर Sarai Kale Khan होते हुए Mayur Vihar Phase-3 तक पहुंचेगा। इसके बन जाने से South Delhi और East Delhi के बीच Traffic Flow में काफी सुधार होगा।