Bangladesh Murder Case: Four killed, including a 12-year-old child; accused stayed in the house and destroyed evidence.
Bangladesh Hindu Family Murder: बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर हत्या करने के बाद आरोपी घर से तुरंत नहीं भागे, बल्कि वहीं नहाए, फ्रिज से खजूर और खीरा निकालकर खाया और Yaba Drugs का सेवन किया। इसके बाद उन्होंने मृतकों के मोबाइल फोन भी ले लिए और कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए उन्हें पानी और डिटर्जेंट के मिश्रण में डाल दिया।
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या
मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी आगमी चक्रवर्ती और 12 वर्षीय बेटे आयुष चक्रवर्ती के रूप में हुई है। चारों के शव शनिवार रात मछुआपाड़ा इलाके में स्थित उनके बंद घर से बरामद किए गए थे। शुरुआती जांच में मृतकों के गले पर निशान मिले थे, जिसके आधार पर पुलिस ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई।
नशे को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अब्दुल मबूद के मुताबिक, दोनों आरोपी गणपति चक्रवर्ती के निर्माणाधीन मकान की छत पर बैठकर कथित तौर पर नशीली गोलियों का सेवन कर रहे थे। आवाज सुनकर गणपति छत पर पहुंचे और उन्हें नशा करने से रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने तौलिये की मदद से उनका गला घोंट दिया।
गणपति की चीख सुनकर उनकी पत्नी प्रीतिलता सीढ़ियों से ऊपर पहुंचने लगीं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें भी रास्ते में मार दिया। इसके बाद अपनी पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने परिवार की बेटी और सो रहे 12 वर्षीय बेटे की भी हत्या कर दी।
हत्या के बाद घर में ही नहाए और खाए खजूर
जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या के बाद दोनों आरोपी तुरंत घर से बाहर नहीं निकले। कथित तौर पर उन्होंने उसी घर में स्नान किया और फ्रिज से Dates और Cucumber निकालकर खाए। पुलिस को मौके से नशीली गोली के सेवन से जुड़ी सामग्री भी मिली है।
जांच अधिकारियों को एक सोने की चूड़ी को आग से जांचने के संकेत भी मिले हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने हत्या के साथ चोरी की कोशिश भी की थी। घर का सामान भी बिखरा हुआ मिला, जिसे पुलिस के मुताबिक घटना को Loot Case का रूप देने की कोशिश माना जा रहा है।
मोबाइल फोन भी ले गए आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मृतकों के मोबाइल फोन अपने साथ ले लिए थे। कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन को पानी और डिटर्जेंट के मिश्रण में डुबोया गया। पुलिस अब बरामद साक्ष्यों और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
दो चचेरे भाइयों को हिरासत में लिया गया
मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय मुग्धा दास और 19 वर्षीय सिद्धार्थ दास को हिरासत में लिया है। दोनों को रिश्ते में चचेरे भाई बताया गया है। पुलिस के अनुसार, मुग्धा मछली की दुकान पर काम करता है, जबकि सिद्धार्थ आभूषण की दुकान में कारीगर है। दोनों को रविवार तड़के रंगपुर के दक्षिणीगंज श्मशान क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद रंगपुर जिला स्कूल के छात्रों ने स्कूल के सामने Human Chain Protest कर परिवार के चारों सदस्यों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन भी किया।