Assam 2026 Election Update: क्या BJP बदलने जा रही है पूरा Game Plan?

मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने रविवार को स्पष्ट किया कि पार्टी सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा election ticket नहीं देने जा रही है। कई दिग्गज नेताओं का पत्ता कट सकता है।

BJP Assam: पुराने MLA बाहर, नए चेहरे मैदान में

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा:

“सभी विधायकों को टिकट मिलना संभव नहीं है। कुछ खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगे, कुछ को हटाया जाएगा। परिसीमन (Delimitation) के चलते कुछ नेता अपनी पुरानी सीटें भी गंवा सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि कई सीटें अब SC/ST Reservation में चली गई हैं, जिससे कुछ विधायकों की स्थिति कमजोर हो सकती है।

New Faces in Assam BJP: 2026 Election में Gamechanger?

सरमा ने संकेत दिया कि BJP Candidate List में नए चेहरे होंगे। हालांकि कितने मौजूदा विधायकों को बदला जाएगा, इस पर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि

“Independence Day के मौके पर कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी, जो BJP की जीत की संभावना को 100% तक बढ़ा देंगी।”

यह साफ है कि BJP Assam 2026 Elections को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।

Organizational Meeting में बना रोडमैप

BJP Assam President Dilip Saikia ने बताया कि रविवार को गुवाहाटी के पास सोनापुर में दो दिवसीय organizational meeting हुई। इसमें CM Himanta Biswa Sarma और BJP National General Secretary (Organisation) BL Santhosh भी शामिल हुए।

बैठक में तीन प्रमुख बिंदुओं पर मंथन हुआ:

Assam political scenario 2026

Booth-level organisational strategy

Candidate selection roadmap