Anil Baluni Accident: Heavy boulder falls on MP's car en route to Chamoli; he has a narrow escape.
Anil Baluni Car Accident: उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे के बीच गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी शुक्रवार को एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। चमोली टनल हादसे में प्रभावित श्रमिकों से मिलने और मौके की स्थिति का जायजा लेने जा रहे सांसद के काफिले की कार पर भारी बोल्डर गिर गया। पहाड़ से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि सांसद अनिल बलूनी और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।
तोताघाटी के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक अनिल बलूनी का काफिला ऋषिकेश से चमोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान देवप्रयाग से पहले तोताघाटी के पास पहाड़ से अचानक एक बड़ा बोल्डर सड़क पर गिरा और सीधे सांसद की कार से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।
यह हादसा उस समय हुआ जब सांसद चमोली के Vishnugad-Pipalkoti Hydroelectric Project की टनल में हुए हादसे से प्रभावित श्रमिकों से मिलने जा रहे थे। इस टनल हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, सांसद सुरक्षित
Boulder Accident में सांसद की कार को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, हादसे में अनिल बलूनी या उनके साथ मौजूद किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र में अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति चिंताजनक हो गई थी।
गाड़ी खराब हुई तो भी नहीं बदला चमोली जाने का प्लान
हादसे के बाद सांसद अनिल बलूनी ने अपना Chamoli Visit रद्द नहीं किया। कार के क्षतिग्रस्त होने के बाद वह दूसरी गाड़ी से चमोली के लिए रवाना हो गए। उनका उद्देश्य टनल हादसे से प्रभावित लोगों से मुलाकात करना और मौके पर चल रहे Relief and Rescue Operation की स्थिति की जानकारी लेना है।
चमोली टनल हादसे के बीच सांसद के काफिले के साथ हुआ यह Road Accident पहाड़ी इलाकों में लगातार बने रहने वाले भूस्खलन और गिरते बोल्डरों के खतरे को भी सामने लाता है। फिलहाल सांसद सुरक्षित हैं और चमोली के लिए रवाना हो चुके हैं।