Amitabh Bachchan's emotional blog: Why did his eyes fill with tears remembering 'Veeru' Dharmendra?
बॉलीवुड लेजेंड धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा एंटरटेनमेंट वर्ल्ड शोक में डूबा है। अपनी दमदार मौजूदगी और बड़े दिल के लिए पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी।
अमिताभ बच्चन, जिन्होंने फिल्म शोले में धर्मेंद्र के साथ आइकॉनिक ‘जय-वीरू’ की जोड़ी बनाई थी, वह भी एक्टर के अंतिम दिनों में उनके घर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के दौरान भी अमिताभ अपने बेटे अभिषेक के साथ मौजूद रहे। अब उन्होंने अपने ब्लॉग पर धर्मेंद्र के लिए एक भावुक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने ‘वीरू’ को खोने के दर्द को शब्दों में पिरोया है।
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखी दिल छू लेने वाली बात
अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा:
“एक और वीर दिग्गज हमें छोड़कर चला गया… अपनी जगह से उठकर, अपने पीछे ऐसी खामोशी छोड़ गया जिसकी गूंज असहनीय है।”
उन्होंने आगे धर्मेंद्र के व्यक्तित्व को याद करते हुए लिखा:
“धर्म जी महानता का प्रतीक थे—सिर्फ उनकी शानदार physique की वजह से नहीं, बल्कि उनके विशाल दिल और सरल स्वभाव की वजह से। वह पंजाब की मिट्टी की खुशबू अपने साथ लेकर आए थे और अपने लंबे करियर में, लगातार बदलती फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के बावजूद, अपने स्वभाव से कभी नहीं डिगे। जहां इंडस्ट्री बदलती चली गई, वहीं धर्म जी वही रहे—सादगी, मुस्कान और गर्मजोशी से भरे हुए।”
अमिताभ ने भावुक होते हुए अंत में लिखा:
“हमारे आसपास की हवा अब खाली-सी लग रही है… यह खालीपन शायद कभी भरेगा नहीं।”
अमिताभ और धर्मेंद्र की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र पहली बार 1974 की फिल्म दोस्त में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने चुपके चुपके और शोले जैसे कल्ट क्लासिक फिल्मों में साथ काम किया। ‘जय-वीरू’ की दोस्ती आज भी Bollywood की सबसे iconic ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाती है।
बाद में दोनों ने राम बलराम और हम कौन हैं जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया, लेकिन शोले और चुपके चुपके ने उनकी जोड़ी को अमर बना दिया।