Amit Shah in Haridwar: पतंजलि का इमरजेंसी हॉस्पिटल लॉन्च, योग-आयुर्वेद और मॉडर्न मेडिसिन का संगम

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गुरुवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में Patanjali Yogpeeth परिसर स्थित Patanjali Emergency and Critical Care Hospital का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर योग गुरु Swami Ramdev, आचार्य Balkrishna, मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami, सांसद Trivendra Singh Rawat, शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat सहित कई वरिष्ठ नेता और संत-महात्मा उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया और Integrated Medicine System पर आधारित इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।

अत्याधुनिक सर्जरी सुविधाओं से लैस है अस्पताल

Patanjali Emergency and Critical Care Hospital Haridwar में हृदय, मस्तिष्क, रीढ़ और अन्य जटिल रोगों से जुड़ी Advanced Surgeries की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में Yoga, Ayurveda, Naturopathy और Modern Medicine को एक साथ जोड़कर नागरिकों को World-Class Healthcare Services प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह अस्पताल गंभीर और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

पतंजलि योगपीठ में अमित शाह का प्रवास

बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का Patanjali Yogpeeth Campus में आत्मीय प्रवास रहा। इस दौरान उन्होंने स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ चिकित्सा, शिक्षा, Sanatan Way of Life और ऋषि-परंपरा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, उन्होंने पतंजलि की भविष्य की योजनाओं और इस दिशा में उसकी अग्रणी भूमिका को भी समझा।

इस अवसर पर पतंजलि परिवार ने इसे गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया। स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने संतों, शिष्यों और Patanjali Gurukulam व Acharyakulam के विद्यार्थियों के साथ गृह मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

भारत का पहला इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल: स्वामी रामदेव

योग गुरु Baba Ramdev ने कहा कि यह भारत का पहला ऐसा अस्पताल है, जो पूरी तरह Integrated Healthcare Model पर आधारित है। उन्होंने कहा,
“हमारे गृह मंत्री अमित शाह, जो राष्ट्रधर्म के साथ Sanatan Dharma को सर्वोपरि रखते हैं, उन्होंने इस अस्पताल का उद्घाटन किया। यह योग और आयुर्वेद को आगे बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।”

योग, आयुर्वेद और पंचकर्म से होगा उपचार

स्वामी रामदेव ने बताया कि इस अस्पताल में
Yoga Therapy, Ayurveda, Anturotherapy, Panchkarma, Shatkarma,
साथ ही Akshi Tarpan, Shirodhara और Karna Pooranam जैसी पद्धतियों से इलाज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह दुनिया का पहला Hybrid Hospital है, जहां 90 से 99 प्रतिशत मरीजों का उपचार योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और पंचकर्म के माध्यम से किया जाएगा। उनका कहना है कि सूजन और तनाव अधिकांश बीमारियों की जड़ होते हैं, और इन उपचार पद्धतियों से शरीर को अंदर से शुद्ध कर रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है।