किडनी ट्रांसप्लांट पर लगा सौदेबाज़ी का आरोप? रोहिणी ने खुलकर बताई पूरी कहानी

बिहार में RJD के भीतर बढ़ते तनाव के बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का एक बेहद भावुक और तीखा social media post सामने आया है। रोहिणी ने दावा किया कि उन्हें न केवल गालियां दी गईं, बल्कि उनके द्वारा पिता को दी गई किडनी को ‘dirty kidney’ कहकर अपमानित किया गया।

रोहिणी का कहना है कि उन पर यह आरोप भी लगाया गया कि उन्होंने “करोड़ों रुपये लेकर ticket के बदले अपने पिता को किडनी लगवाई”—एक ऐसा आरोप जिसने उन्हें गहराई तक आहत किया।

“मेरी जैसी गलती कोई बेटी न करे”: रोहिणी

अपने पोस्ट में रोहिणी लिखती हैं:
“कल मुझे गालियां दी गईं, कहा गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को गंदी किडनी लगवा दी। कहा गया कि करोड़ों रुपये लेकर ticket लिया और तब जाकर किडनी लगवाई।”

उन्होंने यह भी बताया कि उन पर किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर deal या bargaining करने का आरोप लगाया गया, जिसे वह अपने जीवन का सबसे बड़ा अपमान बता रही हैं।

शादीशुदा बेटियों से दर्दभरी अपील

रोहिणी ने शादीशुदा बेटियों और महिलाओं से अपील करते हुए कहा:
“जब आपके मायके में बेटा-भाई हो, तो भूलकर भी अपने पिता को बचाने का प्रयास मत करना। अपने भाई या उसके किसी दोस्त से किडनी लगवाने को कहें। मेरी तरह गलती मत करना।”

उन्होंने कहा कि राजनीति ने एक बेटी के त्याग को गलत तरह से पेश कर दिया।

“मेरा त्याग आज मेरे खिलाफ हथियार बना दिया गया”

रोहिणी लिखती हैं:

“एक शादीशुदा बेटी के त्याग को राजनीति ने गलत मोड़ दे दिया। मैंने अपने बच्चों, परिवार, ससुराल किसी की परवाह नहीं की और पिता को बचाने का फैसला लिया। लेकिन आज उसी त्याग को मेरे खिलाफ हथियार बना दिया गया।”

उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि “किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी न हो,” क्योंकि जिस दर्द से वह गुजर रही हैं, वह किसी और बेटी के हिस्से न आए।

लालू परिवार में बढ़ते तनाव के संकेत

उनके इस पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह पोस्ट बताता है कि लालू परिवार के भीतर तनाव लगातार बढ़ रहा है और स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है।

रोहिणी ने कहा—परिवार और राजनीति से नाता तोड़ रही हूं

इससे पहले भी रोहिणी सोशल मीडिया पर यह संकेत दे चुकी हैं कि वह politics छोड़ने और परिवार से दूर रहने का मन बना चुकी हैं।
शनिवार को उन्होंने X (Twitter) पर लिखा था कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और परिवार से संबंध खत्म कर रही हैं।

एयरपोर्ट पर उन्होंने आरोप लगाया था कि हार का कारण पूछने पर उन्हें चप्पल उठाकर मारने की धमकी दी गई।
रविवार को उन्होंने नया पोस्ट कर बताया कि उन्हें “गंदी-गंदी गालियां” दी गईं, जिसके बाद उन्हें अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी छोड़ना पड़ा।