Agra TCS Manager Case: बेवफाई, धमकी और एक वीडियो ने खोली पूरी साजिश की परतें

आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर Manav Sharma Suicide Case में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। खुदकुशी की इस गुत्थी में Nikita Sharma (पत्नी), उनके पिता निपेंद्र शर्मा, मां और बहन को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल (Chargesheet Filed) कर दी है।

वीडियो बना Investigation का आधार

पुलिस जांच में सामने आया है कि मानव शर्मा ने खुदकुशी से पहले एक suicide video बनाया था, जिसमें उन्होंने अपने हालात और पत्नी की बेवफाई को खुदकुशी की वजह बताया। यह वीडियो उनकी बहन को 27 फरवरी को मिला था। इसके अगले ही दिन FIR दर्ज हुई, जिसमें चारों को नामजद किया गया।

 निकिता की पुरानी रिलेशनशिप और धमकी बनीं सुसाइड की वजह?

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, निकिता शर्मा की शादी से पहले दो युवकों – अभिषेक और मोहित – से नजदीकी दोस्ती थी। इसको लेकर दांपत्य जीवन में तनाव शुरू हुआ।
सूत्रों के अनुसार, एक महिला ने Instagram के जरिए मानव को निकिता के संबंधों की जानकारी दी थी। इसके बाद Manav Sharma wanted divorce और उन्होंने निकिता को मायके छोड़ दिया। उसी दौरान निकिता की तरफ से उन्हें false case में फंसाने की धमकी दी गई थी।

 Police Statement & Case Progress

ACP Sadar Sukanya Sharma ने बताया कि केस की जांच SI Shakti Rathi ने की थी। चार्जशीट में आत्महत्या की वजह domestic conflict, infidelity और legal threats को बताया गया है। 17 गवाहों की सूची भी चार्जशीट में जोड़ी गई है, जिनमें मानव की बहन, माता-पिता और रिश्तेदार शामिल हैं।

गिरफ्तारी और जेल

FIR दर्ज होने के बाद निकिता शर्मा अपने पिता के साथ फरार (absconded) हो गई थीं। कुछ समय बाद दोनों को Ahmedabad से गिरफ्तार किया गया। उनकी मां और बहन को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। फिलहाल चारों आरोपी Judicial Custody में हैं और उनकी bail application rejected हो चुकी है। अब उन्हें High Court में अपील करनी होगी।