Agneepath Scheme 2025: CM Dhami के निर्देश पर उत्तराखंड में युवाओं को मिलेगी खास मदद

Dehradun। उत्तराखंड सरकार ने सेना में अग्निवीर (Agniveer) बनने वाले युवाओं के लिए Free Pre-Recruitment Training देने की योजना बनाई है। यह कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है।

राज्य के सभी 13 जिलों में यह ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए पूरी तैयारी मिल सके।

 ट्रेनिंग के लिए पात्रता

फ्री ट्रेनिंग पाने के लिए उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

उत्तराखंड का मूल निवासी या स्थायी निवासी, या राज्य के किसी संस्थान में पढ़ाई/सेवा कर रहे हों।

हाई स्कूल पास होना अनिवार्य है, कम से कम 45% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक।

उम्र 16 साल से अधिक होनी चाहिए।

 अग्निवीर योजना और लाभ

Agniveer Scheme भारत सरकार द्वारा 2022 में शुरू की गई थी।

17.5 से 21 वर्ष के युवाओं को थल सेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के लिए भर्ती किया जाता है।

चार साल की सेवा के बाद 25% अग्निवीरों को स्थायी सेवा में शामिल किया जाता है।

बाकी को एकमुश्त वित्तीय पैकेज और Skill Certificate दिया जाता है।

CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड की शानदार Military Tradition को देखते हुए, सरकार इस ट्रेनिंग के जरिए युवाओं को सेना में सफल करियर बनाने में मदद कर रही है। इसके अलावा, अग्निवीरों को उनकी सेवा अवधि के बाद राज्य में सरकारी नौकरियों में रिज़र्वेशन का लाभ भी मिलेगा।