बायकॉट की आंच में फंसे आमिर खान! ‘सितारे ज़मीन पर’ से पहले तिरंगा लगा Damage Control?

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर #BoycottAamirKhan ट्रेंड के निशाने पर हैं। इस बार मामला सिर्फ किसी पुराने बयान का नहीं, बल्कि हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव और Operation Sindoor से जुड़ी चुप्पी का है। जब देश उबल रहा था, तब आमिर खामोश थे—अब जब उनकी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ (Sitare Zameen Par) रिलीज़ के करीब है, तो उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है।

लोगों को आमिर की ये टाइमिंग हजम नहीं हो रही। नतीजा—सोशल मीडिया पर बायकॉट की लहर एक बार फिर तेज हो गई है।

तिरंगा लगाया, लेकिन गुस्सा नहीं थमा!

हाल ही में Aamir Khan Productions ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की Display Picture बदलकर तिरंगे की फोटो लगा दी। माना जा रहा है कि ये कदम सोशल मीडिया गुस्से को शांत करने और Damage Control के लिए उठाया गया है।

लेकिन ट्रोलर्स और कुछ यूजर्स का कहना है कि ये सिर्फ “फिल्म प्रमोशन से पहले की पॉलिटिक्स” है।
एक यूजर ने लिखा, अब बायकॉट की बात आई तो तिरंगा याद आया? ये देशभक्ति नहीं, स्क्रिप्टेड चाल है।

 आमिर खान का बयान: “हमें इंसाफ चाहिए”

जब एक इवेंट में आमिर खान से भारत-पाक तनाव और अमरनाथ हमले जैसे मुद्दों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा:

हमें इंसाफ चाहिए और ये भी दावा चाहिए कि दोबारा ऐसा हमला हो। हमें अपनी सरकार पर पूरा भरोसा है कि वे एक्शन जरूर लेंगे।

हालांकि, इस बयान को भी कई यूजर्स ने “safe play” बताया और कहा कि आमिर ने सीधा स्टैंड लेने से बचाव किया।

 ‘Sitare Zameen Par’ Movie Update

  • Trailer: हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है।

  • Release Date: 20 जून 2025

  • Lead Cast: आमिर खान, जेनेलिया देशमुख

  • नए चेहरे: फिल्म में 10 नए कलाकार नजर आएंगे।

  • Genre: Motivational Drama

यह फिल्म 2007 की ‘Taare Zameen Par’ से थीम में अलग लेकिन भावनात्मक टोन में मिलती-जुलती बताई जा रही है।

क्या फिर होगा ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसा बायकॉट असर?

लाल सिंह चड्ढा के समय भी आमिर खान बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुए थे, जिससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान झेलना पड़ा था। अब Sitare Zameen Par को लेकर भी वही खतरा मंडरा रहा है।

हालांकि आमिर खान के फैंस अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म की भावनात्मक गहराई और परफॉर्मेंस पुराने विवादों को पछाड़ देगी।