पहली बार Tourism Industry को एक मंच, उत्तराखंड में होगा Mega Travel Conclave

नए साल में Uttarakhand Tourism को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार Uttarakhand Travel Conclave 2025 का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इस महत्वाकांक्षी आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शनिवार को Uttarakhand Tourism Development Board की बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ट्रैवल कॉन्क्लेव के आयोजन को लेकर सैद्धांतिक सहमति दी गई। यह दो दिवसीय B2B Travel Conclave होगा, जिसमें देशभर के टूरिज्म सेक्टर से जुड़े प्रमुख हितधारक भाग लेंगे।

Wedding Tourism और Adventure Tourism पर रहेगा खास फोकस

सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि यह कॉन्क्लेव उत्तराखंड को Wedding Destination, Adventure Tourism Hub और Responsible Tourism Destination के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल साबित होगा। राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग, एडवेंचर एक्टिविटीज और सस्टेनेबल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रमोट किया जाएगा।

National और International Tour Operators होंगे शामिल

इस Uttarakhand Travel Conclave का आयोजन Indian Association of Tour Operators (IATO) के सहयोग से किया जाएगा। इसमें

Hotel and Restaurant Association

Uttarakhand Tourism Representative Association

Tour Operators Association of Uttarakhand

Adventure Tour Operators Association of India

की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

इसके साथ ही Domestic और International Tour Operators, Wedding Planners, Event और Concert Organizers, तथा Adventure Tourism Companies को अपने टूरिज्म प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को Expo और Display Format में प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Thematic Sessions और B2B Meetings से बढ़ेगा Tourism Network

कॉन्क्लेव के दौरान

Wedding Tourism

Adventure Tourism

Domestic & International Tourism

Responsible Tourism

पर आधारित Thematic Sessions, Panel Discussions और B2B Meetings आयोजित की जाएंगी। इससे उत्तराखंड टूरिज्म से जुड़े कारोबारियों और निवेशकों के बीच नेटवर्किंग को बढ़ावा मिलेगा।

Road Shows से मिलेगा देशभर में प्रमोशन

पर्यटन विभाग की योजना है कि कॉन्क्लेव से पहले और बाद में देश के प्रमुख शहरों में Tourism Road Shows आयोजित किए जाएं, ताकि उत्तराखंड को एक ऑल-सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट किया जा सके।