“अब पहाड़ों की यात्रा होगी आसान: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से रोमांचक सफर”
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेन में सफर करने का सपना जल्द ही हकीकत बनने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 90% टनल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह रेल लाइन राज्य के पर्यटन, तीर्थाटन और स्थानीय आवागमन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
👉 प्रोजेक्ट की प्रमुख बातें:
-
125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में 105 किमी की 16 मुख्य सुरंगें और 98 किमी की 12 बचाव सुरंगें बनाई जाएंगी।
-
अब तक 94 किमी की 9 मुख्य सुरंगें और 88 किमी की 8 बचाव सुरंगों का निर्माण हो चुका है।
-
परियोजना के पूरा होने से चारधाम यात्रा, बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा आसान होगी।
🌄 Train Connectivity to Boost Tourism
परियोजना पूरी होने के बाद पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड के खूबसूरत स्थानों तक आसानी से पहुंचने का मौका मिलेगा। राज्य के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।