Indigo Flights Chaos: Over 400 flights cancelled, passengers' troubles increase
देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo Airlines एक बार फिर बड़े operational संकट का सामना कर रही है। बीते कुछ दिनों से लगातार उड़ानें Delay और Cancel होने के कारण हज़ारों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
ताज़ा जानकारी के अनुसार, 5 दिसंबर की रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक Indigo ने 32 Flights Cancel की हैं। इनमें 16 Arrivals और 16 Departures शामिल हैं। इसके अलावा Nagpur से Pune जाने वाली एक उड़ान को Hyderabad डायवर्ट किया गया है।
यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
उड़ानों के लगातार Delay और Cancellation ने यात्रियों की यात्रा योजनाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई लोग घंटों एयरपोर्ट पर फंसे हैं और luggage belts पर Suitcase का ढेर लग गया है।
Trivandrum International Airport पर Indigo की 4 उड़ानें रद्द की गई हैं, जबकि 6 Flights Delay बताई जा रही हैं।
400 से ज्यादा Flights Cancel
Indigo ने आज 400 से ज्यादा उड़ानें देश के अलग-अलग शहरों में रद्द की हैं।
Airport-wise स्थिति इस प्रकार है
Delhi Airport: 220 Flights Cancel
Bengaluru Airport: 100+ Flights Cancel
Hyderabad Airport: 90 Flights Cancel
हजारों यात्री बिना भोजन और सूचना के एयरपोर्ट पर देरी का इंतजार कर रहे हैं, जिससे गुस्सा और नाराजगी बढ़ रही है।
लगातार चौथे दिन उड़ानें प्रभावित
यह संकट एक दिन का नहीं है। Indigo की उड़ानें लगातार चौथे दिन प्रभावित हो रही हैं। अनुमान के मुताबिक, पिछले चार दिनों में एयरलाइन लगभग 1,000 Flights Cancel कर चुकी है।
DGCA (Directorate General of Civil Aviation) की Advisory के बाद उड़ान संचालन पर असर पड़ा है, और इसका सबसे बड़ा प्रभाव Indigo Airlines पर देखने को मिल रहा है।
Indigo Airlines की यह स्थिति यात्रियों और aviation सेक्टर दोनों के लिए चिंता का विषय बन रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एयरलाइन normal schedule कब तक बहाल करेगी और इस travel disruption का real कारण क्या है।