क्या “Laapataa Ladies” ने की Arabic फिल्म “Burqa City” की नकल? Kiran Rao पर उठे सवाल

क्या है पूरा मामला?

Kiran Rao द्वारा निर्देशित फिल्म “Laapataa Ladies” 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में Sparsh Shrivastava, Pratibha Ranta, Nitanshi Goel, और Ravi Kishan मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। 

हाल ही में सोशल मीडिया पर 2019 की Arabic फिल्म “Burqa City” का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि “Laapataa Ladies” की कहानी मौलिक है या फिर किसी और फिल्म से प्रेरित। वीडियो में दिखाया गया कि “Burqa City” की कहानी एक नवविवाहित व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी को खोजने निकलता है, लेकिन गलती से एक अन्य महिला से उसकी अदला-बदली हो जाती है।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा:

Plagiarism or Inspiration? जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने Kiran Rao और बॉलीवुड पर “copied movie”, “plagiarized content in Bollywood”, जैसे आरोप लगाने शुरू कर दिए। एक यूज़र ने लिखा, “Nothing in Bollywood is original anymore, just copied and rebranded shamelessly.” वहीं, एक अन्य ने तंज कसा, “Plagiarism in India – not a new concept!”

हालांकि, कई लोगों ने फिल्म की तारीफ भी की, खासकर Arijit Singh के गाने “Sajni Re” को पसंद किया।

क्या है “Laapataa Ladies” की कहानी?

फिल्म 2001 के ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहाँ दो दुल्हनों की ट्रेन यात्रा के दौरान अदला-बदली हो जाती है। इसके बाद दोनों पतियों की असली दुल्हन को ढूंढने की “search for bride” की यात्रा शुरू होती है, जिसमें कई रोमांचक मोड़ आते हैं।

International Recognition और Oscars Submission Aamir Khan Productions और Kindling Productions के बैनर तले बनी इस फिल्म ने Kiran Rao की बतौर निर्देशक वापसी कराई है। फिल्म को 2023 में Toronto International Film Festival (TIFF) में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे standing ovation मिली।

आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, विजय वर्मा और कई अन्य सेलेब्स ने फिल्म की खूब सराहना की। 2025 Oscars में International Feature Film श्रेणी के लिए India’s official submission के रूप में भी इसे चुना गया।

क्या “Laapataa Ladies” पर उठे सवाल सही हैं? फिल्म पर लगे “copied story” के आरोपों के बाद सवाल उठता है कि क्या यह महज एक इत्तेफाक है या फिर वाकई में कोई प्रेरणा ली गई है? बॉलीवुड में “originality vs inspiration” की बहस फिर से गरमा गई है।