BrahMos Missile Export: दुनिया का सबसे बड़ा Muslim देश भारत का ग्राहक बनने वाला?

भारत और इंडोनेशिया के बीच BrahMos Supersonic Cruise Missile Export Deal को लेकर बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री Safri Samsudin भारत दौरे पर हैं और माना जा रहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच Defense Cooperation को नई दिशा देगी। सूत्रों के अनुसार, BrahMos Missile Deal अब Final Negotiation Stage में है और रूस ने भी इस संभावित Export Agreement को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि BrahMos को भारत और रूस संयुक्त रूप से विकसित करते हैं।

कहा जा रहा है कि Operation Sindoor Mission में पाकिस्तान के खिलाफ BrahMos की pin-point accuracy ने इंडोनेशिया के भरोसे को और मजबूत किया है।

India may become MRO Hub for Indonesian Military

Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार, भारत जल्द ही इंडोनेशियाई वायुसेना (Air Force) और नौसेना (Navy) के लिए Maintenance, Repair and Overhaul (MRO) Hub के तौर पर उभर सकता है।

भारत पहले से ही Su-30 और Su-35 जैसे Sukhoi Fighter Jets के Maintenance में Expert माना जाता है और इंडोनेशिया के Fighter Fleet को technical support भी दे रहा है।

मोदी-प्रबोवो मीटिंग में BrahMos Discussion Top Agenda में

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, और इस साल Indo-Pacific रणनीति के लिहाज से यह Deal बेहद अहम मानी जा रही है।

जनवरी में प्रधानमंत्री Narendra Modi और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto की New Delhi हुई Summit में BrahMos Export टॉप एजेंडा में शामिल था। प्रबोवो गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि भी थे।

राष्ट्रपति प्रबोवो ने भारत के Defence Manufacturing Growth की सराहना की और Defence Technology Transfer व Joint Production में रुचि दिखाई।

BrahMos CEO और Indonesian Delegation की Special Meeting

भारत दौरे के दौरान, BrahMos Aerospace CEO Dr. Jayateerth R Joshi ने इंडोनेशियाई रक्षा अधिकारियों और उद्योगपतियों से विस्तृत बातचीत की। कंपनी की तरफ से बताया गया कि दोनों देशों ने Strategic Defence Partnership को मजबूत करने पर सहमति जताई है।

इससे पहले इंडोनेशियाई नौसेना के Chief Admiral Muhammad Ali के नेतृत्व में हाई-लेवल Team ने भारत स्थित BrahMos Facility का Inspection किया था, जहां सिस्टम की capability का live demonstration भी दिया गया।

Indonesia लंबे समय से BrahMos में रुचि रखता रहा है

Prabowo जब Defence Minister थे तब से ही इंडोनेशिया BrahMos Missile खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा था। अब राष्ट्रपति बनने के बाद यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

माना जा रहा है कि अगर यह Deal Final होती है तो यह भारत के Defense Export इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर होगी और Indo-Pacific Security Architecture में बड़ा बदलाव ला सकती है।

क्यों खास है BrahMos Supersonic Cruise Missile?

BrahMos Missile Specification:

Feature Details
Type Supersonic Cruise Missile
Speed Mach 2.8
Range 290 KM से अधिक
Platforms Land, Sea और Air Launch
Joint Developer DRDO (India) + NPO Mashinostroyenia (Russia)

फिलीपींस के बाद, यह Southeast Asia में BrahMos का दूसरा Export Contract हो सकता है। वियतनाम और मलेशिया भी BrahMos खरीदने में रुचि दिखा चुके हैं।

Indo-Pacific में India-Indonesia Defence Partnership बढ़ा

Safri Samsudin की इस भारत यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री Rajnath Singh और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की संभावना है। अगर कूटनीतिक स्तर पर स्थिति अनुकूल रही, तो BrahMos Missile Export Agreement पर अंतिम मोहर लग सकती है।