Aishwary Pratap Singh Tomar ने रचा इतिहास: World Record की बराबरी, ISSF World Championship में Silver जीता

भारत के स्टार शूटर Aishwary Pratap Singh Tomar ने ISSF World Championships Rifle/Pistol 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए Men’s 50m Rifle 3 Positions (3P) event में Silver Medal जीता और World Record की बराबरी की।
मिस्र की राजधानी Cairo स्थित Olympic Shooting Range पर मंगलवार को खेले गए इस फाइनल में ऐश्वर्य ने 466.9 का स्कोर किया और चीन के ओलंपिक चैंपियन Liu Yukun से मात्र 0.2 अंक से पीछे रहकर रजत पदक हासिल किया। Liu ने 467.1 स्कोर किया।

India के लिए Double Silver Day: Esha Singh और Samrat Rana ने भी जीता रजत पदक
इसी चैंपियनशिप में भारत की जोड़ी Esha Singh और Samrat Rana ने 10m Air Pistol Mixed Team event में भी Silver Medal जीता।
फाइनल में उन्हें China के Kai Hu और Qianxun Yao की जोड़ी ने 16-10 से हराया।
इससे पहले, Samrat Rana ने इसी वर्ल्ड चैंपियनशिप में Air Pistol World Champion का खिताब अपने नाम किया था।

Medal Tally में भारत दूसरे स्थान पर

इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत तीन Gold, पाँच Silver और तीन Bronze medals के साथ कुल 11 पदकों पर पहुंच गया है।
वहीं China आठ गोल्ड सहित 14 मेडल्स के साथ टॉप पर बना हुआ है।

Aishwary Tomar का कमाल: Qualification में Perfect 200 स्कोर
दो बार के Asian Champion Aishwary ने क्वालिफिकेशन राउंड में ही अपने कौशल का दम दिखा दिया।
उन्होंने Kneeling position में 200/200 और Prone position में भी परफेक्ट 200 स्कोर किया।
Standing position में केवल तीन अंक गंवाने के बाद उनका कुल स्कोर 597/600 रहा, जो Men’s 3P Qualification World Record की बराबरी करता है।
उनके साथ भारत के Niraj Kumar ने भी 592 स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन करते हुए पाँचवां स्थान हासिल किया।

फाइनल में मिली कड़ी टक्कर, 0.2 अंकों से चूके Gold से
फाइनल राउंड में Tomar की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन Prone position में उन्होंने शानदार वापसी की।
अंतिम शॉट तक मुकाबला बराबरी का रहा। अंतिम राउंड में जब Liu ने 10.1 मारा, तो Tomar को गोल्ड के लिए 10.2 या उससे अधिक की जरूरत थी, लेकिन उनका शॉट 9.8 रहा — और इसी मामूली अंतर से गोल्ड चीन के नाम गया।
France के युवा शूटर Romain Aufrere ने Bronze Medal जीता।

Esha और Samrat की जोड़ी की Fight चीन के खिलाफ

10m Air Pistol Mixed Team Final में Esha Singh और Samrat Rana की भारतीय जोड़ी ने 586 (293+293) के शानदार स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में टॉप किया था।
हालांकि फाइनल में China की शीर्ष जोड़ी Kai Hu और Qianxun Yao ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 16-10 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Esha Singh, जिन्होंने पिछली बार Shiva Narwal के साथ Gold जीता था, इस बार अपना खिताब बरकरार नहीं रख पाईं, लेकिन भारत को एक और Silver दिलाया।