देहरादून हादसे की गुत्थी सुलझी: ‘Black Car’ रुड़की की निकली, छात्रा की हालत अभी भी नाजुक

देहरादून के Sarovar Hotel के पास 23 अक्टूबर की शाम हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने उस Black Car की पहचान कर ली है, जिसने LLB student Pragya Singh (19) को टक्कर मारकर फरार हो गई थी। जांच में सामने आया है कि यह कार रुड़की की है।
Police Investigation Update:
पटेल नगर थाना पुलिस ने बताया कि कार किसी elderly driver द्वारा चलाई जा रही थी। फिलहाल उसकी पहचान की जा रही है और जल्द legal action लिया जाएगा।

Student अभी भी ICU में कोमा में, Brain Surgery हुई

Pragya Singh, जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में LLB First Year की छात्रा हैं, बीते पांच दिनों से ICU में कोमा में हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनके brain में internal bleeding बढ़ने के कारण बुधवार को emergency operation किया गया। डॉक्टरों ने कहा कि अगले 48 घंटे बेहद critical हैं।
प्रज्ञा के साथ हादसे के वक्त उसका 13 वर्षीय छोटा भाई भी मौजूद था। उसने पुलिस को बताया कि “काले रंग की बड़ी कार” ने उसकी बहन को रौंद दिया और भाग निकली।

CCTV Footage से मिली Black Car की पहचान

Dehradun Police ने घटना स्थल और Kargi Chowk के आसपास लगे कई CCTV cameras की फुटेज खंगाली। शुरुआती जांच में सात काली गाड़ियां संदिग्ध पाई गईं। बारीकी से जांच के बाद उस कार की पुष्टि हुई जो रुड़की में मिली है। फिलहाल पुलिस उस वाहन के मालिक और ड्राइवर की जानकारी जुटा रही है।

Pragya की Personal Story: पहले पिता की मौत, अब जिंदगी से जंग

प्रज्ञा की मां Asha Singh ने बताया कि साल 2013 में उनके पति की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार ने 2015 में Delhi छोड़कर Dehradun में नया जीवन शुरू किया।
मां के अनुसार, “प्रज्ञा बहुत जिम्मेदार और मेहनती थी। छोटी उम्र से ही उसने परिवार का सहारा बनने की कोशिश की। अब उसे इस हालत में देखकर दिल टूट गया है।”
वह इस वक्त Max Hospital Dehradun में बेटी के पास रह रही हैं और उसकी recovery के लिए लगातार prayers कर रही हैं।