Ayodhya News: CM Yogi to lay the foundation stone for and inaugurate development projects worth ₹432 crore.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने अपने प्रचार अभियान की रफ्तार बढ़ा दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार दौरे पर रहेंगे। योगी आज पटना और सहरसा में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
पटना से चुनावी अभियान की शुरुआत
सीएम योगी आज सुबह करीब 11 बजे पटना पहुंचेंगे, जहां से वह दानापुर में भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद योगी एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे।
दानापुर के बाद मुख्यमंत्री सहरसा जाएंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक डॉ. आलोक रंजन के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और चुनावी सभा करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दानापुर और सहरसा दोनों जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, साथ ही ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश
योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूरे पटना और सहरसा शहर को भगवा झंडों और होर्डिंग्स से सजा दिया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि योगी आदित्यनाथ का यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा, “सीएम योगी का आगमन हमारे लिए गर्व की बात है। रामकृपाल यादव जैसे जमीनी नेता के समर्थन में उनका आना भाजपा के लिए चुनावी माहौल को मजबूत करेगा।”
रामकृपाल बनाम रीतलाल की टक्कर
दानापुर सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने फिर से रामकृपाल यादव पर भरोसा जताया है, जबकि राजद ने रीतलाल यादव को मैदान में उतारा है।
पिछले चुनाव में रीतलाल यादव ने भाजपा की आशा सिन्हा को हराया था। इस बार पार्टी ने आशा सिन्हा का टिकट काट दिया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।