Kanpur Blast: पुलिस जांच में पाया गया Low Explosive, CCTV फुटेज में जुटाई गई सभी सबूत

कानपुर के Meston Road स्थित बिसातखाना इलाके में हुए blast की जांच Kanpur Police, LIU, ATS और Military Intelligence टीम संयुक्त रूप से कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि धमाका पटाखों या Low Explosive (कम तीव्रता वाला विस्फोटक) से हुआ, लेकिन साजिश के एंगल पर भी जांच शुरू कर दी गई है।

Police Commissioner ने बताया कि धमाके की जगह के साथ ही Chowk, Mishri Bazaar और आसपास की गलियों में cambing operation कर संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र के CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। ATS और Forensic Team ने कई स्थानों से महत्वपूर्ण evidence बरामद किया है।

मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स

Moolganj, Kotwali, Anwar Ganj, Badshahi Naka थानों की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

वरिष्ठ अधिकारी जैसे Joint CP Law & Order Ashutosh Kumar, Joint CP Crime Vinod Kumar Singh, DCP East Satyajit Gupta, DCP HQ, ADC LIU Mahesh Kumar, ADCP Women Crime Dr. Archana Singh भी पहुंचे।

स्कूटी में हुआ धमाका, दुकानों को भी नुकसान

धमाका बिसातखाना की दुकानों के बाहर खड़ी दो स्कूटी में हुआ, जिनकी keys लगी हुई थीं।

विस्फोट इतना तेज था कि पटाखे वाली बंदूकें, खिलौने, सजावटी सामान और फूल दुकान से बाहर बिखर गए।

कई पटाखे और खिलौने की बंदूकें बिजली के तारों में जाकर लटक गईं।

विस्फोट की तीव्रता कम, लेकिन जांच जारी

प्रारंभिक जांच में विस्फोट बारूद से हुआ, लेकिन इसकी intensity कम पाई गई।

Dog Squad और Forensic Team ने स्कूटी और दुकानों के बाहर फैले बारूद के निशान से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस और अन्य एजेंसियां विस्फोट के पीछे साजिश से इंकार नहीं कर रही हैं।

दीपावली के नजदीक होने से जांच बढ़ाई गई

यह धमाका त्योहार की भीड़भाड़ वाले समय में हुआ।

जांच जारी है कि यह विस्फोट लाल या काली स्कूटी में रखा हुआ था।

विस्फोट के बावजूद दोनों स्कूटी की पेट्रोल टंकी सुरक्षित रही। अगर टंकी फटती तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।

क्षेत्रीय ATS और Military Intelligence टीम ने बारूद के कणों की भी जांच की।