Philippines earthquake: At least 69 killed; PM Modi expresses condolences
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कड़ा हमला किया। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें सख्त फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल से पूछा था कि उन्हें कैसे पता चला कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है और कहा था कि अगर वे सच्चे देशभक्त होते तो इस तरह के बयान नहीं देते। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसी कड़ी फटकार शायद ही किसी नेता को मिली हो।
पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे बार-बार खुद ही अपनी ही पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं, खासकर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर विपक्ष ने खुद को ही असहज स्थिति में डाल लिया है। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे तिरंगा यात्रा और खेल दिवस जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस अभियान में भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और लगभग सौ आतंकियों को मार गिराया। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को भी निशाना बनाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान पीएम मोदी का स्वागत किया और इस ऑपरेशन को देश की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम बताया।