कोलकाता में फर्जी पहचान के साथ रह रही थी बांग्लादेशी Actress, पुलिस ने किया Arrest

Kolkata News Update: पश्चिम बंगाल के Jadavpur, Kolkata से एक बांग्लादेशी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया है, जो बीते कई वर्षों से भारत में Fake Documents के सहारे रह रही थी। पुलिस ने इस महिला की पहचान Shanta Paul के रूप में की है, जो बांग्लादेश की एक जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री रह चुकी हैं।

दो Aadhaar Cards, Voter ID और Bangladeshi Documents बरामद

पुलिस को तलाशी के दौरान Shanta Paul के पास से दो अलग-अलग Aadhaar cards, एक Voter ID और बांग्लादेश के कई दस्तावेज़ बरामद हुए। एक आधार कार्ड पर पता कोलकाता का है, जबकि दूसरा बर्धमान का। पुलिस के मुताबिक बर्धमान वाला Aadhaar कार्ड 2020 में जारी हुआ था।

इसके अलावा उनके पास से Bangladesh Secondary Examination Admit Card और Bangladeshi Airline ID भी मिले हैं। इससे यह पुष्टि होती है कि वह भारत में फर्जी पहचान के जरिए रह रही थीं।

Address बदल-बदल कर रह रही थी Actress

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, Shanta Paul साल 2023 से कोलकाता के विजयगढ़ इलाके में एक किराए के फ्लैट में रह रही थीं। हाल ही में उन्होंने ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने एक अलग ही Residential Address दिया था।

पुलिस को शक है कि वह frequently address बदलकर अपनी पहचान छुपा रही थीं। उनके पास एक app-based cab business भी था, जिसकी वजह से उनकी गतिविधियां पुलिस की नजर में आ गईं।

National ID Documents पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं

जब पुलिस ने उनसे भारतीय दस्तावेजों के बारे में सवाल किए तो Shanta Paul कोई भी satisfactory answer नहीं दे सकीं। इससे पुलिस को शक है कि इस पूरे मामले में कोई bigger fraud racket शामिल हो सकता है, जो विदेशियों को भारत के पहचान पत्र उपलब्ध करा रहा है।

UIDAI, Election Commission और State Departments से संपर्क

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए Lalbazar Police ने UIDAI, Election Commission और राज्य के खाद्य विभाग से संपर्क किया है ताकि आधार, वोटर आईडी और राशन कार्ड की सत्यता जांची जा सके।

कौन हैं Shanta Paul?

जानकारी के अनुसार, Shanta Paul Bangladesh के Barisal की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2019 में Miss Asia Global Competition (Kerala) में भी भाग लिया था। इसके अलावा, वह Bengali और Telugu films में अभिनय कर चुकी हैं।

उनके पति आंध्र प्रदेश के निवासी हैं और दोनों साथ में साउथ कोलकाता के एक फ्लैट में रह रहे थे। फिलहाल उनसे भी पूछताछ की जा रही है।