अमेरिका का बड़ा फैसला: भारत पर 25% टैरिफ, 68 देशों पर लागू होंगी नई दरें
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने गुरुवार शाम को एक बड़ा ट्रेड डिसीजन लेते हुए New Tariff Order पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस नए आदेश के तहत भारत से आयात (Import from India) पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जो 7 अगस्त से लागू हो जाएगा।
ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश Reciprocal Tariff Policy के तहत है, जिसके अंतर्गत 68 देशों पर 10% से 41% तक की नई टैरिफ दरें लागू की जाएंगी। इनमें भारत, ताइवान, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और कई एशियाई-अफ्रीकी देश शामिल हैं।
अमेरिका की ‘ट्रेड सुरक्षा’ नीति का असर
इस कदम के पीछे ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि यह निर्णय Trade Imbalance और Regional Trade Dynamics को ध्यान में रखकर लिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि कई देश अमेरिका से Unfair Trade Practices कर रहे हैं, जिससे अमेरिकी बाजार को नुकसान हो रहा है।
Trump Administration ने भारत के अलावा:
-
ताइवान पर 20%
-
दक्षिण अफ्रीका पर 30%
-
और कनाडा पर बढ़ाकर 35% तक का टैरिफ लगाया है।
भारत समेत 68 देशों पर प्रभाव
ट्रंप के इस आदेश में साफ कहा गया है कि 68 देशों पर यह Heavy Import Tariff लागू होगा। जिन देशों का नाम सूची में नहीं है, उन पर भी न्यूनतम 10% टैरिफ लगेगा।
नई टैरिफ दरें अगले 7 दिनों में प्रभाव में आ जाएंगी। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और अमेरिका के Trade Relations दोनों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
कनाडा पर सख्त कार्रवाई
डोनाल्ड ट्रंप ने Canada के लिए अलग आदेश जारी करते हुए उस पर 25% से बढ़ाकर 35% टैरिफ लगा दिया है। यह निर्णय 1 अगस्त से ही लागू हो गया है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि कनाडा Drugs और Illegal Trade को रोकने में सहयोग नहीं कर रहा है।
हालांकि यह टैरिफ USMCA (US-Mexico-Canada Free Trade Agreement) में आने वाले उत्पादों पर लागू नहीं होगा।
किन देशों पर कितना टैरिफ?
ट्रंप के आदेश के अनुसार कुछ प्रमुख देशों पर लगने वाली टैरिफ दरें इस प्रकार हैं:
देश |
टैरिफ (%) |
भारत |
25 |
ताइवान |
20 |
दक्षिण अफ्रीका |
30 |
पाकिस्तान |
19 |
म्यांमार |
40 |
सीरिया |
41 |
कनाडा |
35 |
बांग्लादेश |
20 |
इंडोनेशिया |
19 |
थाईलैंड |
19 |
श्रीलंका |
20 |
विएतनाम |
20 |
यूरोपियन यूनियन |
15 |
यूके |
10 |
जापान |
15 |
इजरायल |
15 |
नाइजीरिया |
15 |