Haridwar's biggest mosque? Construction was stopped on the orders of CM Dhami
उत्तराखंड के हरिद्वार में Sultanpur village mosque construction पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के सुल्तानपुर गांव में बन रही विशालकाय मस्जिद का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मस्जिद को हरिद्वार की सबसे ऊंची मस्जिद के रूप में तैयार किया जा रहा था, जिसकी मीनारों की ऊंचाई करीब 250 फीट तक बनाई जा चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत, CM ने लिया संज्ञान
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि मस्जिद का निर्माण निर्धारित मानकों और भूमि उपयोग नियमों के खिलाफ किया जा रहा है। लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित को तत्काल जांच और निर्माण रोकने के निर्देश दिए।
DM ने दिए जांच के आदेश, SDM करेंगे पूरी पड़ताल
हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद निर्माण पर रोक लगाई गई है और लक्सर के उपजिलाधिकारी को जांच सौंपी गई है। मस्जिद प्रबंधन को नोटिस जारी कर भूमि के स्वामित्व, नक्शा पासिंग और अन्य कानूनी दस्तावेजों की मांग की गई है।
हरिद्वार की सबसे बड़ी मस्जिद बन रही थी?
जानकारी के मुताबिक, यह मस्जिद हरिद्वार की अब तक की सबसे बड़ी और ऊंची मस्जिद मानी जा रही थी। मीनारों की ऊंचाई, विशाल गुंबद और पत्थरों की नक्काशी से इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा रहा था। हालांकि प्रशासन अब इस पर कानूनी वैधता की पुष्टि करेगा।
धर्मांतरण मामलों पर पहले ही सतर्क हैं सीएम धामी
एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में Religious Conversion Law Uttarakhand को और सख्त बनाने की बात कही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि धर्मांतरण कराने वाले संगठनों और व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही जो लोग उनके जाल में फंसे हैं, उन्हें काउंसलिंग और समर्थन दिया जाए।