Haridwar becomes the war room of Mission 2027, will the political mathematics change?
गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में जानकारी दी कि Operation Mahadev के तहत सुरक्षा बलों ने Pahalgam Attack को अंजाम देने वाले तीनों Lashkar-e-Taiba आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस आतंकी हमले में 22 अप्रैल को 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी।
आतंकी ठिकाने से Pakistan लिंक के सबूत
Operation Sindoor पर चर्चा के दौरान शाह ने बताया कि आतंकियों के ठिकाने से Voter ID cards और चॉकलेट्स बरामद हुए हैं, जो उनके पाकिस्तान से संबंध की ओर इशारा करते हैं।
शाह ने कहा, “Baisaran Valley में धर्म पूछकर लोगों को उनके परिवारों के सामने मारा गया। ये मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध था।”
आतंकियों की पहचान और ठिकाने की जानकारी कैसे मिली?
तीनों आतंकियों की पहचान की पुष्टि हुई: सुलेमान शाह (Lashkar का टॉप कमांडर) अफगान,जिब्रान
इनकी पहचान उन्हीं लोगों ने की जो हमलावरों को shelter दे रहे थे। जांच एजेंसियों ने पहले ही उन दो स्थानीय लोगों — परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद — को गिरफ्तार कर लिया था, जिन पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप है।
शाह ने कहा कि जो लोग आतंकियों को खाना पहुंचाते थे, उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। जब आतंकियों के शव Srinagar लाए गए, तब इन्हीं हिरासत में लिए गए लोगों ने उनकी पुष्टि की।
ऑपरेशन के पीछे की रणनीति
अमित शाह ने बताया कि सुरक्षा बलों को साफ निर्देश था कि कोई भी आतंकी देश से बाहर न भाग पाए। ऑपरेशन के बाद बरामद हुई US-made M4 Carbine, दो AK-47 rifles और 17 grenades इस बात के पुख्ता सबूत हैं।
शाह ने कहा कि FSL (Forensic Science Lab) रिपोर्ट पहले ही तैयार थी। जब आतंकियों के हथियार बरामद हुए, तब उन्हें रिपोर्ट से मिलाया गया और यह पक्के तौर पर साबित हुआ कि ये वही आतंकी थे जिन्होंने Pahalgam Attack को अंजाम दिया था।
विपक्ष पर निशाना: “आतंकियों की मौत पर दुख क्यों?”
Lok Sabha में चर्चा के दौरान जब विपक्षी नारेबाज़ी कर रहे थे, तो अमित शाह ने उन पर भी तंज कस दिया।
उन्होंने कहा, “मुझे लगा था कि Pahalgam Attack के आतंकियों के मारे जाने की खबर सुनकर सब खुश होंगे, लेकिन विपक्ष की खुशी तो दिख नहीं रही।”
जब Akhilesh Yadav ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो शाह बोले, “अखिलेश जी बैठ जाइए। मैं हर सवाल का जवाब दूंगा। आतंकियों के धर्म को लेकर दुखी मत होइए।”