PM Modi on Monsoon Session 2025: लाल गलियारा अब बना ‘हरित विकास क्षेत्र’, देश बदल रहा है!

Monsoon Session 2025 की शुरुआत से पहले PM Narendra Modi ने मीडिया को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें रखीं। उन्होंने Operation Sindoor का ज़िक्र करते हुए बताया कि आतंकवादियों के ठिकानों को सिर्फ 22 मिनट में ध्वस्त कर दिया गया।

“अब पूरी दुनिया भारत की ‘Made in India Defence Technology’ की ओर आकर्षित हो रही है,” – प्रधानमंत्री मोदी

Operation Sindoor: Indian Military Power का नया चेहरा

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सैन्य ताकत अब सिर्फ युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह Global Strategic Discussion का हिस्सा बन चुकी है। Made in India Arms और indigenous military innovation अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा का विषय हैं।

‘Red Corridor’ से ‘Green Growth Zone’ तक का सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा:

“आज सुरक्षा बल आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नक्सलवाद अब पीछे हट रहा है। कई ज़िले इससे मुक्त हो चुके हैं। यह हमारे संविधान की जीत है।”

Red Corridor, जो कभी अशांति और हिंसा का प्रतीक था, अब Green Development Zone में परिवर्तित हो रहा है — यह भारत के विकास मॉडल की एक प्रेरक तस्वीर है।

 Economy 2025: भारत अब Third Largest Economy बनने की राह पर

मोदी ने याद दिलाया कि 2014 से पहले भारत Fragile Five Economies में गिना जाता था। लेकिन आज, दुनिया की टॉप थ्री इकोनॉमी बनने की दिशा में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा:

“मुद्रास्फीति, जो कभी दो अंकों में थी, अब घटकर लगभग 2% के आसपास है।”

साथ ही, 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसे World Institutions ने भी सराहा है।

 Unity Beyond Politics: विदेशों में भारत की आवाज़ बुलंद

प्रधानमंत्री ने विभिन्न दलों के सांसदों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के पक्ष में उठाई गई आवाज़ की सराहना करते हुए कहा:

“पहल्गाम में हुए क्रूर कांड के बाद, पाकिस्तान को बेनकाब करने का जो काम हमारे सांसदों ने विदेशों में किया, वह राष्ट्रहित में एक ऐतिहासिक कदम था।”

उन्होंने कहा कि:

“दल हित में भले मत न मिले, लेकिन देश हित में मन ज़रूर मिलना चाहिए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद सत्र से पहले देशवासियों को स्पष्ट संकेत दिया है — India is transforming, न सिर्फ आर्थिक और सामरिक दृष्टि से, बल्कि आंतरिक स्थिरता और वैश्विक पहचान के स्तर पर भी। Made in India Defense, Green Development Zones, और Inclusive Growth अब राष्ट्र की पहचान बन चुके हैं।