Pithoragarh Tragedy: हादसे से कांपा बोकटा गांव, जानें PM और CM धामी ने क्या किया एलान
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब Pithoragarh-Thal motor road पर मुवानी के पास एक Max vehicle 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। वाहन बरसाती नाले में समा गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा कैसे हुआ?
शाम करीब 5 बजे, मैक्स वाहन मुवानी से बोकटा गांव के लिए रवाना हुई थी।
भंडारीगांव पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
घटना इतनी भयानक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
ग्रामीणों ने तुरंत rescue operation शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया।
8 वर्षीय सिमरन और 40 वर्षीय ड्राइवर नरेंद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मरने वालों में तीन छात्राएं भी शामिल
हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बोकटा गांव के निवासी थे, जिसमें तीन किशोरी छात्राएं भी शामिल हैं। मरने वालों में एक महिला (दीक्षा) हरेला पर्व पर अपने मायके आई थीं।
PM Modi ने जताया गहरा शोक, की आर्थिक मदद की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद हादसे पर शोक जताया और कहा कि,
“उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना से हुई जनहानि से दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
Saddened by the loss of lives due to a road accident in Pithoragarh, Uttarakhand. Condolences to those who have lost their loved ones in the mishap. May the injured recover soon.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The…
— PMO India (@PMOIndia) July 15, 2025
PM National Relief Fund के तहत:
प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹2 लाख
प्रत्येक घायल को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
(PMO ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।)
CM Pushkar Singh Dhami ने भी जताया शोक
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने हादसे पर शोक प्रकट करते हुए कहा:
“इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। राज्य सरकार भी मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि देगी।”
पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा व्यक्त की गई संवेदना एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलेगा।
प्रदेश सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख एवं घायलों… https://t.co/nPz5G1ehcA
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 15, 2025