क्या है इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग? जानें इस स्मार्ट वॉकिंग टेक्निक के हेल्थ बेनिफिट्स

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में फिट रहना हर किसी की प्राथमिकता बन चुका है, लेकिन सभी के पास जिम जाने या एक्सपर्ट ट्रेनिंग लेने का समय नहीं होता। ऐसे में एक साधारण लेकिन असरदार तरीका है – इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT)।

फेमस लाइफस्टाइल कोच Luke Coutinho के मुताबिक, इंटरवल वॉकिंग एक ऐसा वॉकिंग पैटर्न है जो न सिर्फ़ हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर करता है, बल्कि वज़न घटाने, गहरी नींद, और एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी बेहद असरदार है।

 इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग क्या है?

Interval Walking Training एक ऐसी वॉकिंग तकनीक है, जिसमें आप धीमी और तेज़ गति से चलने के बीच बारी-बारी से मूव करते हैं। उदाहरण के लिए:

पहले 1-2 मिनट तक सामान्य चाल से चलें

फिर 1 मिनट तक अपनी सबसे तेज़ गति से चलें

इस प्रोसेस को 20-30 मिनट तक दोहराएं

यह पूरी प्रक्रिया आपके शरीर को “वर्क और रिकवरी” के साइकल में डालती है – जिससे सिर्फ चलना नहीं, बल्कि सोच-समझकर और वैज्ञानिक तरीक़े से चलना होता है।

 इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग के फायदे (Benefits of IWT)
HIIT जैसा असर, बिना ज्यादा जोर के
इंटरवल वॉकिंग, हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट (HIIT) की तरह हार्ट रेट को ऊपर-नीचे करके शरीर को ट्रेन करती है – लेकिन इसमें चोट का जोखिम बहुत कम होता है।

 इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है
यह डायबिटीज़ या प्री-डायबिटिक लोगों के लिए फ़ायदेमंद है, क्योंकि यह ग्लूकोज मेटाबॉलिज़्म को सुधारता है।

 हड्डियों को करता है मजबूत

तेज़ चाल के दौरान पैरों पर पड़ने वाला दबाव हड्डियों की मजबूती और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम में मदद करता है।

 नींद की गुणवत्ता में सुधार

तेज़ चलने के बाद शरीर स्वाभाविक रूप से शांत होता है, जिससे deep sleep को बढ़ावा मिलता है।

 Brain Health में मददगार
यह तकनीक BDNF (Brain-Derived Neurotrophic Factor) को बढ़ाती है, जो याददाश्त, मूड और mental clarity के लिए ज़रूरी है।

 यह वॉकिंग है, लेकिन स्मार्ट तरीक़े से

IWT सिर्फ़ step count के पीछे भागना नहीं है, बल्कि यह समझना है कि हर कदम सोच-समझकर और संतुलित ढंग से कैसे उठाया जाए। आप भले ही रोज़ मैराथन दौड़ें, लेकिन अगर कोई व्यक्ति 20 मिनट तक फोकस के साथ इंटरवल वॉक करता है, तो वो अधिक लाभ कमा सकता है।

 क्या आप भी शुरू करना चाहते हैं?

IWT स्टार्ट करने के लिए Tips:

शुरुआत में 15 मिनट का समय रखें

तेज़ चाल में थोड़ा दम लगना चाहिए, लेकिन हांफना नहीं चाहिए

वॉक के बाद 5 मिनट रिलैक्स करें

हफ्ते में 4-5 दिन करें

कोई उपकरण या खर्च नहीं – सिर्फ़ एक जोड़ी अच्छे जूते और फोकस चाहिए