Flight AI171 Tragedy: Pilot asked- "Why did you cut the fuel?" Revealed in AAIB report
भारत की सबसे भयानक विमान दुर्घटनाओं में से एक Air India Flight AI171 Crash को लेकर Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने शनिवार आधी रात के बाद Initial Investigation Report जारी की है। यह हादसा एक महीने पहले हुआ था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। अब सामने आई रिपोर्ट में Cockpit Voice Recorder (CVR) से चौंकाने वाले संवाद और तकनीकी पहलुओं का खुलासा हुआ है।
कॉकपिट में हुआ था चौंकाने वाला संवाद
AAIB की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने उड़ान भरते ही करीब 180 knots की स्पीड पकड़ी थी, लेकिन उसी वक्त दोनों इंजन के fuel cutoff switches “RUN” से “CUTOFF” में चले गए।
CVR में दर्ज बातचीत के अनुसार, एक पायलट ने दूसरे से सवाल किया, “तुमने फ्यूल क्यों कट किया?”, जिस पर जवाब आया, “मैंने नहीं किया।”
इसके बाद दोनों इंजन को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन altitude और time की कमी के कारण री-स्टार्ट सफल नहीं हो सका और विमान crash हो गया।
रिपोर्ट के अहम टेक्निकल पॉइंट्स
RAT (Ram Air Turbine) के एक्टिवेशन से आपात स्थिति की पुष्टि होती है।
Flap Handle टेकऑफ के लिए सही 5 डिग्री स्थिति में था।
Landing Gear डाउन पोजिशन में था।
Thrust Levers दुर्घटना तक फॉरवर्ड पोजिशन में थे।
मौसम सामान्य था और bird strike की संभावना नहीं थी।
विमान का weight limit के भीतर था।
एयर इंडिया का आधिकारिक बयान
Air India ने रिपोर्ट जारी होने के बाद एक official statement में कहा:
“हम फ्लाइट AI171 की इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ खड़े हैं और इस irreplaceable loss के लिए गहरा शोक प्रकट करते हैं।”
एयरलाइंस ने यह भी कहा कि वह AAIB और अन्य जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रही है, लेकिन चूंकि जांच अभी चल रही है, इसलिए तकनीकी विवरणों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।
Boeing 787-8 की सेफ्टी को लेकर क्या कहा गया?
AAIB की रिपोर्ट में बताया गया है कि Boeing 787-8 Aircraft या इसके GE GEnx-1B engines में किसी प्रकार की कोई system failure नहीं पाया गया है।
Fuel samples संतोषजनक पाए गए हैं, हालांकि दुर्घटनाग्रस्त विमान से बहुत कम मात्रा में ईंधन मिला है जिसकी जांच जारी है।
FAA की एडवाइजरी और फ्यूल स्विच लॉक
2018 में अमेरिकी FAA (Federal Aviation Administration) ने बोइंग 737 विमानों के Fuel Switch Lock Mechanism को लेकर एक एडवाइजरी जारी की थी, लेकिन वह अनिवार्य नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार, Boeing 787-8 में भी वही सिस्टम है लेकिन Air India ने इस पर कोई विशेष निरीक्षण नहीं किया।
मेंटेनेंस रिकॉर्ड में क्या मिला?
Throttle Control Module को 2019 और 2023 में बदला गया था।
लेकिन Fuel Cutoff Switch को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं थी।
कौन कर रहा है जांच?
इस दुर्घटना की जांच की अगुवाई AAIB Chief GVG Yugandhar कर रहे हैं।
टीम में शामिल हैं:
Experienced pilots
Aircraft engineers
Aviation psychologists
Flight recorder analysts
Aviation medicine experts
Post-mortem reports और एकमात्र जीवित यात्री के बयान का विश्लेषण अभी भी जारी है।
मलबे की स्थिति और आगे की कार्रवाई
AAIB ने जानकारी दी कि दोनों इंजन मलबे से हटाकर सुरक्षित हैंगर में रख दिए गए हैं।
Drone photography और videography के माध्यम से crash site documentation का काम पूरा कर लिया गया है और मलबे को विश्लेषण के लिए संरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
क्या सिस्टम फेल्योर नहीं, ह्यूमन एरर थी वजह?
रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्ष इस ओर संकेत करते हैं कि यह दुर्घटना किसी mechanical failure के बजाय एक operational lapse या human error के कारण हो सकती है। आने वाली फाइनल रिपोर्ट से और ज्यादा स्पष्टता मिलेगी।