Mahua से लड़ सकते हैं तेज प्रताप, RJD के खिलाफ उतरेंगे मैदान में?

Bihar Assembly Election 2025 से पहले राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच RJD chief Lalu Prasad Yadav के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री Tej Pratap Yadav ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। तेज प्रताप ने इशारों-इशारों में यह संकेत दे दिया है कि अगर Mahua constituency की जनता चाहेगी, तो वह चुनावी मैदान में उतर सकते हैं – भले ही उन्हें अपनी ही पार्टी RJD के खिलाफ क्यों न लड़ना पड़े।

 “जनता बोलेगी तो चुनाव लड़ूंगा” – तेज प्रताप का बड़ा बयान

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने महुआ दौरे के दौरान कहा:

“मैं यहां मेडिकल कॉलेज देखने आया था। चुनाव के समय वादा किया था कि यहां मेडिकल कॉलेज बनेगा, और वह अब तैयार हो गया है। मैं जो वादा करता हूं, वह पूरा करता हूं। अगर जनता कहेगी तो चुनाव लड़ना ही होगा।”

तेज प्रताप का यह बयान इस ओर इशारा करता है कि वह Mahua seat से Election 2025 में उतर सकते हैं, जहां से वह 2015 में विधायक रह चुके हैं।

 पिता की पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप?

तेज प्रताप यादव इस समय RJD से निष्कासित चल रहे हैं। उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें 5 साल के लिए पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है। अगर तेज प्रताप Mahua से Independent या किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ते हैं, तो इसका सीधा मतलब होगा कि वह अपने ही परिवार और खासकर भाई Tejashwi Yadav के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

 वर्तमान में कहां से विधायक हैं तेज प्रताप?

तेज प्रताप यादव फिलहाल Hasanpur MLA हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर यहां से जीत दर्ज की थी। लेकिन पारिवारिक विवादों और पार्टी के अंदर बढ़ते तनाव के चलते उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया।

 क्या संकेत दे रही है सियासत?

तेज प्रताप लंबे समय से तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे हैं और कई बार सार्वजनिक मंच से विरोध दर्ज करा चुके हैं।

अब अगर वह Mahua से चुनावी रण में उतरते हैं, तो यह RJD के लिए बड़ा राजनीतिक सिरदर्द बन सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेज प्रताप अगर अलग मोर्चा बनाते हैं या किसी दूसरी पार्टी के साथ गठजोड़ करते हैं, तो Bihar Election 2025 में समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।