KBC Season 17: क्या है प्रोमो में छिपा संदेश? जानिए डिटेल में

Kaun Banega Crorepati Season 17 News: क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) का सीजन 17 जल्द ही टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है और सभी अफवाहों को विराम देते हुए, इस सीजन को भी Amitabh Bachchan ही होस्ट करते नजर आएंगे। Sony TV ने शो का नया official promo रिलीज कर दिया है, जिसमें शो की release date और broadcast time की घोषणा खुद बिग बी करते दिखते हैं।

कब शुरू होगा KBC 17?
KBC 17 Starting Date:
शो का प्रसारण 11 अगस्त 2025 से सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे Sony TV पर किया जाएगा। प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपने आइकॉनिक अंदाज में शो की शुरुआत की घोषणा करते हैं और अंत में अपने Agnipath फिल्म के किरदार ‘विजय’ के अवतार में भी नजर आते हैं।

प्रोमो में क्या है खास?
इस बार का प्रोमो एक गहरे सामाजिक संदेश से जुड़ा है। शुरुआत होती है एक अमीर आदमी से, जो अपने घर आए सेल्समैन से अभद्रता से बात करता है। सेल्समैन जब कार्पेट पर बैठता है, तो वह उसे ताने मारते हुए कहता है, “इस कार्पेट की कीमत जानते हो? ये लंदन से आया है!”

इसके बाद सेल्समैन शांति से जवाब देता है कि यह कार्पेट बदोही जैसे भारतीय कस्बों में भी बनता है और गंदा नहीं होता। इसी बात पर बिग बी की एंट्री होती है, जो कहते हैं:

“जहां अक्ल है, वहां अकड़ है।”

और तभी स्क्रीन पर KBC का लोगो और बैकग्राउंड म्यूजिक बजने लगता है।

अमिताभ बच्चन की ‘विजय’ स्टाइल में वापसी
प्रोमो के अंत में Amitabh Bachchan KBC के सेट पर बैठकर अपने Agnipath वाले अंदाज में कहते हैं:

“11 अगस्त से अपॉइंटमेंट है अपुन का… मालूम अपॉइंटमेंट? इंग्लिश बोलता है!”

यह डायलॉग फैंस के लिए एक nostalgic surprise है और शो के लिए उत्सुकता और भी बढ़ा देता है।