Delhi Pollution Control पर नई बहस: क्या पुराने वाहन फिर से दौड़ेंगे राजधानी की सड़कों पर?”
राजधानी Delhi में End-of-Life Vehicles यानी 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल और 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों के प्रवेश पर लगे बैन में अब ढील मिलने की संभावना दिख रही है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में Commission for Air Quality Management (CAQM) को पत्र लिखकर ईंधन न देने के निर्देश पर रोक लगाने का आग्रह किया है।
सिरसा ने उठाई तकनीकी खामियों की बात
Delhi Environment Minister Manjinder Singh Sirsa ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने CAQM को पत्र लिखकर कहा है कि फ्यूल बैन सिस्टम अभी तकनीकी रूप से तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि:
-
ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे फिलहाल कई कमियों से जूझ रहे हैं।
-
कैमरों के सेंसर, स्पीकर और डेटा इंटीग्रेशन में दिक्कतें हैं।
-
ये सिस्टम अभी HSRP plates को ठीक से पहचान नहीं पा रहे हैं।
-
NCR Integration अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जबकि गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद में ऐसा कोई सिस्टम लागू नहीं है।