Romil Vohra Encounter: काला राणा गैंग का शार्प शूटर खत्म, जानिए पूरी क्राइम हिस्ट्री
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा STF की संयुक्त टीम ने मंगलवार तड़के एक High-Profile Encounter में 3 लाख से ज्यादा के इनामी बदमाश रोमिल वोहरा को मार गिराया। रोमिल, कुख्यात गैंगस्टर काला राणा और नोनी राणा गिरोह का सदस्य था और उस पर हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हत्या, फायरिंग और जबरन वसूली जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज थे।
20 वर्षीय रोमिल यमुनानगर का रहने वाला था और पुलिस के मुताबिक, पिछले 8 महीनों में ही उसने चार से अधिक हत्याएं कर इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके रोमिल को लेकर इनपुट था कि वह दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है।
कैसे हुआ Encounter?
दिल्ली और हरियाणा पुलिस को 23 जून को पुख्ता जानकारी मिली कि रोमिल किसी क्राइम मिशन के तहत दिल्ली आ रहा है। इसके बाद मंगलवार सुबह दिल्ली-हरियाणा सीमा पर जब पुलिस ने उसे रोका, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों राज्यों के एक-एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Romil Vohra Crime Record: 20 साल की उम्र और खौफ का चेहरा
-
रोमिल पर 3.10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
-
वह Shantanu Murder Case (Kurukshetra), Yamunanagar Triple Murder Case, और extortion के मामलों में वांछित था।
-
Delhi Arms Act, पंजाब में Mohali firing outside a film producer’s house, और हरियाणा में दर्जनों केस थे।
-
वो Thailand से ऑपरेट हो रहे Kala Rana gang का सक्रिय शूटर था और विदेश से आए निर्देशों पर हत्याएं करता था।