Jasprit Bumrah News: Will not play the last test even after being fit, Medical Report made a big revelation
India vs England Leeds Test में Jasprit Bumrah ने एक बार फिर अपनी धारदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड को 465 रन पर रोक दिया और भारत को 6 रन की पतली बढ़त दिला दी। लेकिन मैच में कुछ मौके ऐसे भी थे, जहां बुमराह को और भी बड़ी उपलब्धि मिल सकती थी।
9 विकेट के करीब थे Bumrah, पर Catching ने किया काम खराब
बुमराह की गेंदबाजी के दौरान टीम इंडिया ने 4 आसान कैच टपकाए — जिनमें से 3 Yashasvi Jaiswal और 1 Ravindra Jadeja ने छोड़े। खासकर Harry Brook को तीन बार जीवनदान मिला। एक बार जब उनका स्कोर 0 था, बुमराह ने उन्हें नो-बॉल पर आउट किया, और बाकी दो बार 46 और 82 पर उनके कैच छूटे। आखिरकार ब्रूक 99 रन पर Prasidh Krishna का शिकार बने, लेकिन तब तक वो भारत को खासा नुकसान पहुंचा चुके थे।
Sachin Tendulkar ने Bumrah की तारीफ में ली हल्की चुटकी
Cricket Legend Sachin Tendulkar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर लिखा:
“बधाई हो बुमराह! एक नो-बॉल और 3 चूके मौके आपके और 9 विकेट के बीच में खड़े थे।”
सचिन का यह ट्वीट जहां बुमराह की तारीफ करता है, वहीं टीम की Poor Fielding Performance पर भी परोक्ष रूप से सवाल खड़े करता है।
Bumrah की उपलब्धियां: Kapil Dev की बराबरी और नया एशियाई रिकॉर्ड
यह बुमराह का टेस्ट करियर में 14वां 5-wicket haul था।
विदेशों में ये उनका 12वां फाइव विकेट हॉल है, जिससे उन्होंने Kapil Dev की बराबरी कर ली है।
बुमराह अब SENA countries (South Africa, England, New Zealand, Australia) में 150 Test wickets पूरे करने वाले पहले Asian Bowler बन चुके हैं।
तीसरे दिन का हाल: भारत की बढ़त 96 रन
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। KL Rahul 47 रन पर नाबाद हैं, जबकि उनके साथ कप्तान Shubman Gill क्रीज पर हैं। भारत की कुल बढ़त अब 96 रनों की हो चुकी है।