Raja Raghuvanshi Murder Case: जिस पत्नी से प्यार किया, उसी ने रचाया साजिश का ताना-बाना, “कफन भी लाया उसका प्रेमी!”

 हनीमून बना आखिरी सफर, इश्क के अंधे खेल में पति की हत्या

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या अब एक हाई-प्रोफाइल क्राइम थ्रिलर की शक्ल ले चुकी है। नई-नवेली पत्नी सोनम रघुवंशी ने जिस राज कुशवाहा से शादी से पहले मोहब्बत की, उसी के साथ मिलकर शादी के चंद दिन बाद ही अपने पति की शिलांग में हत्या करवा दी। अब इस सनसनीखेज मर्डर केस से जुड़े CCTV फुटेज और खुलासे पूरे देश को चौंका रहे हैं।

नया वीडियो: कफन लेकर पहुंचा राज, फोन पर दे रहा था अपडेट

एक नया 4 जून का CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें मुख्य आरोपी राज कुशवाहा, राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में कफन लेकर पहुंचता है। यही नहीं, वह भीड़ से हटकर फोन पर बात करता हुआ भी नजर आता है। पुलिस को शक है कि वह कॉल सोनम रघुवंशी को किया गया था, जो उस वक्त इंदौर में छिपी हुई थी और पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही थी।

 शातिर दिमाग: पहले हनीमून फिर हत्या, फिर आंसुओं का नाटक

  • सोनम ने शादी के महज 4 दिन बाद ससुराल से विदाई ली

  • फिर सीधे मेघालय हनीमून पर पति राजा के साथ गई

  • वहां भाड़े के तीन शूटरों से राजा की हत्या करवाई

  • वापसी के बाद गाजीपुर में जाकर सरेंडर किया

इसी बीच एक और 15 मई का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें विदाई के वक्त सोनम अपने प्रेमी राज के गले लगकर रोती हुई नजर आ रही है, जबकि घरवाले उसे राजा के साथ विदा कर रहे होते हैं। ये दृश्य अब हत्या की पटकथा का हिस्सा माना जा रहा है।

 Shillong Police का चल रहा Investigation

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच के लिए शिलांग पुलिस की एक टीम लगातार चौथे दिन इंदौर में जांच कर रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच की एक टीम भी उन्हें सपोर्ट कर रही है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि हवाला से जुड़ी आशंकाओं पर भी जांच की जा रही है, लेकिन सारी डिटेल्स Shillong पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही साझा की जाएंगी।

गिरफ़्तारी और केस की स्थिति

  • सोनम रघुवंशी – गाजीपुर में सरेंडर कर चुकी है

  • राज कुशवाहा – गिरफ्तार

  • तीन शूटर – हिरासत में

  • साजिश में शामिल सोनम का पिता देवी सिंह – जांच के घेरे में