Israel-Iran War पर Putin ने जताई चिंता, Trump से फोन पर कहा – “अब युद्ध रुकना चाहिए”

Israel-Iran War को लेकर दुनिया भर की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं और अब इस तनावपूर्ण हालात पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी हस्तक्षेप किया है। पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर ईरान-इजरायल संघर्ष पर चर्चा की और युद्ध रोकने की अपील की।

ट्रंप ने शनिवार को TruthSocial पर जानकारी साझा करते हुए कहा,

“पुतिन ने मुझे जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन सबसे अहम बात ये थी कि हम दोनों इस बात पर सहमत हुए कि यह युद्ध अब समाप्त होना चाहिए।”

 खुद तीन साल से युद्ध लड़ रहे हैं पुतिन, अब कर रहे शांति की बात

दिलचस्प बात यह है कि व्लादिमीर पुतिन पिछले तीन वर्षों से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल हैं। इस युद्ध को लेकर भारत, अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस से कई बार War Termination Appeal की है। लेकिन अब पुतिन ने Middle East में युद्ध रोकने की अपील कर diplomatic irony को जन्म दे दिया है।

🇮🇷 ईरान-इजरायल में युद्ध का नया दौर

इजरायल की तरफ से हाल ही में massive airstrikes on Iran किए गए, जिनमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के दो बड़े कमांडर – जनरल हुसैन सलामी और जनरल मोहम्मद बाघेरी की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बयान में कहा:

“हमने ईरानी परमाणु खतरे को पीछे धकेलने के लिए ये कार्रवाई की। अब उनके परमाणु कार्यक्रम को रोका नहीं गया तो भविष्य असंभव हो जाएगा।”

इसके जवाब में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने तेल अवीव सहित कई स्थानों पर मिसाइल हमले कराए और कहा – “हम बलपूर्वक जवाब देंगे।”

कूटनीति की कोशिशें नाकाम, ओमान वार्ता रद्द

Middle East Crisis के समाधान के लिए ओमान में प्रस्तावित US-Iran Nuclear Talks का छठा राउंड रद्द कर दिया गया है। ओमान सरकार ने इसकी पुष्टि की है। वहीं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री सर कीयर स्टारमर और ट्रंप दोनों ने कहा कि समाधान कूटनीति और संवाद (Diplomacy & Dialogue) के माध्यम से ही संभव है।

ट्रंप बोले – “Russia-Ukraine prisoner swap जल्द”

ट्रंप ने संकेत दिए कि Russia-Ukraine War पर विस्तृत चर्चा अगले सप्ताह होगी। उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच प्रिजनर स्वैप (prisoner exchange) को लेकर बड़ी डील हो रही है।