Ram Mandir में प्राण प्रतिष्ठा शुरू, डॉ. अनुष्का Police Custody में
अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में मंगलवार से राम दरबार, शेषावतार मंदिर और परकोटा के छह मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ हो चुका है। आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं और अब मंदिर परिसर में फूलों की सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए केवल प्राकृतिक फूलों से सजावट करने का निर्देश दिया गया है।
-
मंदिर के इलेक्ट्रिक दीयों के स्टैंड भी सजाए जा रहे हैं
-
प्रवेश द्वारों पर कोई सजावट नहीं की जाएगी
-
आयोजन को लेकर तीन दिवसीय विशेष पास सभी कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं
यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, यह उत्सव 8 जून 2025 तक जारी रहेगा।
डॉ. अनुष्का पुलिस रिमांड में, ट्रांसप्लांट केस में जांच तेज़
Kanpur Crime News: मौत के बाद अंग प्रत्यारोपण (Illegal Organ Transplant Case) में घिरी डॉ. अनुष्का मिश्रा को बुधवार सुबह पुलिस रिमांड में ले लिया गया है। उन्हें जेल से निकालकर मेडिकल के बाद उनके क्लिनिक ले जाया गया, जहां सबूतों की तलाश की जा रही है।
-
मामला पनकी पावर प्लांट के असिस्टेंट इंजीनियर विनीत दुबे की मौत से जुड़ा है
-
9 मई 2025 को रावतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था
-
26 मई को डॉ. अनुष्का ने कोर्ट में सरेंडर किया था
-
27 मई को जेल में बयान दर्ज कर विवेचक ने पुलिस कस्टडी की मांग की थी
-
बुधवार सुबह 9:05 बजे डॉ. अनुष्का को जेल से निकाला गया