Air India vs Turkish Technic: Will the airline company change in national interest?
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और उसमें तुर्किये द्वारा पाकिस्तान के समर्थन ने अब aviation sector पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। Air India के CEO Campbell Wilson ने संकेत दिया है कि कंपनी अपने wide-body aircrafts जैसे Boeing 777 और Boeing 787 की maintenance and repair सेवाएं अब Turkish Technic को न देकर किसी अन्य विकल्प पर विचार कर सकती है।
Turkish Technic को लेकर क्यों बदला गया नजरिया?
Air India के CEO ने स्पष्ट किया कि यह फैसला अचानक नहीं है, बल्कि geopolitical developments को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है। उन्होंने कहा,
“हम एक global supply chain का हिस्सा हैं, लेकिन हम national sentiments और सरकार की अपेक्षाओं के प्रति भी संवेदनशील हैं।”
इस बयान को स्पष्ट रूप से तुर्किये की हालिया गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां उसने भारत के anti-terror operations की आलोचना करते हुए पाकिस्तान का समर्थन किया।
Turkish Technic क्या है और क्यों है विवाद में?
Turkish Technic, तुर्की की प्रमुख विमानन सेवा कंपनी है जो Turkish Airlines के साथ-साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को भी MRO services (Maintenance, Repair & Overhaul) प्रदान करती है। इसका मुख्यालय Istanbul’s Atatürk Airport पर है।
लेकिन अब भारत में इसे लेकर माहौल बदलता नजर आ रहा है।
Celebi Airport Services पर पहले ही गिर चुकी है गाज
Bureau of Civil Aviation Security (BCAS) ने 15 मई को national security concerns के चलते तुर्किये की एक और कंपनी Celebi Airport Services India Pvt. Ltd. की security clearance रद्द कर दी थी। Celebi भारत के कई हवाई अड्डों पर ground handling services देती थी।
IndiGo को भी मिला सरकार से स्पष्ट निर्देश
30 मई को DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने IndiGo को तुर्की एयरलाइंस से leased Boeing 777 aircrafts की अवधि को केवल 31 अगस्त 2025 तक बढ़ाने की अनुमति दी। साथ ही यह स्पष्ट निर्देश भी दिया गया कि तीन महीने की अवधि के भीतर यह wet lease खत्म कर दी जाए।
राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देगा Aviation Sector
Air India के CEO ने यह साफ किया कि कंपनी केवल व्यावसायिक हितों पर नहीं, बल्कि national interest, public expectation, और strategic positioning पर भी ध्यान देगी। उन्होंने कहा,
“हमारे आस-पास के हालात जब बदलते हैं तो हमें अपने कदम भी उसी अनुसार बदलने पड़ते हैं।”