10 साल की Service के बाद क्यों थामनी पड़ी Exit की राह? IPS रचिता जुयाल पर Special Report
IPS Officer Rachita Juyal, जिनकी गिनती उत्तराखंड की सबसे सख्त और प्रोफेशनल पुलिस अधिकारियों में होती थी, उन्होंने अचानक resignation देकर सभी को चौंका दिया है। 2015 बैच की यह अधिकारी Vigilance Department में SP के पद पर तैनात थीं और हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के कई मामलों में उन्होंने सीधे कार्रवाई की थी।
हालांकि उन्होंने इस्तीफे का कारण “personal reasons” बताया है, लेकिन जिस तरह उनका ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, उससे लोग इस फैसले को लेकर हैरान हैं।
कौन हैं IPS Rachita Juyal?
-
UPSC Exam 2014 पास कर बनीं IPS
-
उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की अधिकारी
-
Almora और Bageshwar में SP पद पर कर चुकी हैं कार्य
-
हाल ही में SP Vigilance के रूप में कई बड़े trap operations को अंजाम दिया
-
उन्होंने पुलिस विभाग के एक दारोगा को रंगे हाथों पकड़कर सुर्खियां बटोरी थीं