The race for UP BJP president is at an interesting turn, will the high command bring a surprise face?
Pahalgam Terror Attack 2025 में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंच रहे हैं। इस मुलाकात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और पूरे परिवार को SPG सुरक्षा कवच में रखा गया है।
2:10 PM को चकेरी एयरफोर्स पहुंचेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी शुक्रवार दोपहर 2:10 बजे Chakeri Air Force Station पहुंचेंगे और वहां से सीधे हाथीपुर गांव निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात करने जाएंगे। करीब 10 मिनट की यह मुलाकात सिर्फ शुभम की पत्नी एशान्या, पिता संजय द्विवेदी और मां सीमा द्विवेदी के साथ होगी।
परिवार प्रधानमंत्री को Operation Sindoor के लिए धन्यवाद भी देगा और साथ ही शहीद का दर्जा देने की मांग को भी उनके सामने रखेगा।
परिवार की सुरक्षा बढ़ी, SPG ने संभाली कमान
जैसे ही पीएम मोदी की इस मुलाकात की आधिकारिक पुष्टि हुई, तुरंत SPG और जिला प्रशासन ने संजय द्विवेदी, एशान्या और सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी है। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
जनसभा में दिखेगा ताकत का संगम
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा केवल एक शोक-संवेदना तक सीमित नहीं है। इसके साथ ही वह CSA विश्वविद्यालय, कानपुर में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां उनके साथ मंच पर 28 प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। इसमें CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM बृजेश पाठक, केशव मौर्य, स्पीकर सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और कई सांसद-विधायक मौजूद रहेंगे।
Corona Precaution: बिना RT-PCR रिपोर्ट कोई नहीं मिलेगा पीएम से
हालांकि कानपुर में फिलहाल कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए सख्त कोविड प्रोटोकॉल अपनाया गया है। पीएम से मिलने या मंच तक पहुंचने वालों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया गया है। अंतिम सूची सुबह SPG को सौंपी जाएगी।