Delhi Airport Flight Delay: बारिश-तूफान से बिगड़े हालात, उड़ानों पर भारी असर
शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को हिला कर रख दिया। इसका सबसे बड़ा असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर देखने को मिला, जहां 180 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी, कई उड़ानों को डायवर्ट, और कुछ को रद्द करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने रविवार सुबह यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार चेक करने को कहा है।
एयरपोर्ट पर हालात बिगड़े, रनवे गीला, विजिबिलिटी कमजोर
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, और तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लो विजिबिलिटी और गीला रनवे होने की वजह से एयर ट्रैफिक में भारी कंजेशन हो गया। इसके चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
Flightradar24.com के अनुसार, 180 उड़ानों के संचालन में देरी, जबकि 49 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। इनमे 17 इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शामिल हैं।
इंडिगो समेत कई एयरलाइनों ने दी अपडेट
इंडिगो एयरलाइंस ने एक्स (Twitter) पर तड़के 3:59 बजे पोस्ट किया —
“दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन बाधित हैं।”
बाद में सुबह 5:54 बजे एयरलाइन ने अपडेट दिया कि
“आसमान साफ हो गया है और फ्लाइट्स धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही हैं।”
यात्रियों के लिए एडवाइजरी: क्या करें?
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को यह सलाह दी है:
-
अपनी फ्लाइट की Live Status लगातार चेक करें।
-
किसी भी अपडेट के लिए एयरलाइन से संपर्क में रहें।
-
एयरपोर्ट पर ऑन-ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की सहायता में लगा है।
-
सोशल मीडिया या वेबसाइट के जरिए real-time अपडेट लेते रहें।