Folk Artists Insurance Scheme: Government's big announcement for folk artists of Uttarakhand, accident insurance will be available
शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित NITI Aayog Governing Council की 10वीं बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने राज्य की कई महत्वपूर्ण जरूरतों और चुनौतियों को मजबूती से उठाया। तेजी से हो रहे शहरीकरण से लेकर पर्वतीय सिंचाई, पर्यटन और जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर सीएम धामी ने केंद्र से विशेष योजनाओं की मांग की।
Drainage System in Uttarakhand: शहरी इलाकों में सतत ड्रेनेज सिस्टम की ज़रूरत
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के शहरों में Drainage System की हालत गंभीर है। तेज़ी से बढ़ते urbanization के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने नीति आयोग से अनुरोध किया कि राष्ट्रीय स्तर पर एक Sustainable Drainage योजना तैयार की जाए ताकि राज्यों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
High Value Agriculture Promotion: कृषि क्षेत्र में वैल्यू बढ़ाने पर ज़ोर
सीएम धामी ने बताया कि राज्य की GDP में Primary Sector का योगदान केवल 9.3% है जबकि 45% आबादी इसी पर निर्भर है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने High Value Agriculture को बढ़ावा देने के लिए Apple Mission, Kiwi Mission, Dragon Fruit Mission, Millet Mission और Aromatic Farming को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने इस दिशा में केंद्र से और सहयोग की मांग की।
River Linking Project: हिमनदी और वर्षा आधारित नदियों को जोड़ने का प्रस्ताव
धामी ने नीति आयोग से आग्रह किया कि उत्तराखंड में हिमनद (Glacier-fed) और वर्षा आधारित (Rain-fed) नदियों को जोड़ने के लिए River Linking Project को प्राथमिकता दी जाए। इसके तहत Check Dams और Small Reservoirs के निर्माण से Water Conservation को बढ़ावा मिलेगा।
lift Irrigation in PMKSY: पर्वतीय क्षेत्रों के लिए सिंचाई में बदलाव की मांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सिर्फ 10% भूभाग सिंचित हो पा रहा है। उन्होंने PM Krishi Sinchai Yojana की गाइडलाइन में Lift Irrigation को शामिल करने की मांग की, ताकि जलस्रोतों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सके।
Support for Religious Tourism: कुंभ और नंदा राजजात यात्रा के लिए केंद्र से सहयोग
सीएम धामी ने केंद्र से Haridwar Kumbh Mela और Chamoli की Nanda Raj Jat Yatra के आयोजन के लिए विशेष आर्थिक और प्रशासनिक सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आयोजन राज्य की Culture, Tourism और Economy के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
जल्द आएगी Geothermal Policy, Tourism और Solar Self-employment पर फोकस
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में जल्द Geothermal Energy Policy लागू की जाएगी और Mukhyamantri Solar Swarojgar Yojana के तहत कई युवाओं को ₹1 लाख से अधिक मासिक आमदनी हो रही है। इसके साथ ही सरकार Adventure Tourism, Eco-tourism और High-end Tourism को बढ़ावा देने के लिए ठोस नीति पर काम कर रही है।