Babu Bhaiya out from Hera Pheri 3: परेश रावल ने 15% ब्याज के साथ लौटाया साइनिंग अमाउंट

बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी Hera Pheri अब अधूरी लग रही है क्योंकि फिल्म के तीसरे पार्ट से Paresh Rawal ने खुद को अलग कर लिया है। ‘Babu Bhaiya not in Hera Pheri 3’ जैसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और फैंस इस खबर से बेहद निराश हैं।

मेकर्स को लौटाया साइनिंग अमाउंट, वो भी ब्याज समेत

जानकारी के मुताबिक परेश रावल ने फिल्म के लिए जो signing amount लिया था, वह उन्होंने न सिर्फ वापस किया बल्कि 15 प्रतिशत ब्याज (interest) और फिल्म छोड़ने के कारण मेकर्स को हुए नुकसान की भरपाई भी की। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें ₹11 लाख का upfront payment मिला था, जो उन्होंने interest के साथ वापस कर दिया।

15 करोड़ रुपये की डील थी तैयार, लेकिन परेश ने किया इनकार

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, Paresh Rawal को इस फिल्म के लिए ₹15 Crore fee दी जा रही थी। इनमें से ₹14.89 करोड़ उन्हें फिल्म रिलीज के एक महीने बाद मिलने थे। Delayed payment agreement और लंबे production schedule के चलते परेश रावल ने फिल्म से किनारा कर लिया।

Cape of Good Films ने लिया एक्शन, ठोका ₹25 करोड़ का मुकदमा

Akshay Kumar की production company Cape of Good Films ने परेश रावल पर ₹25 crore legal case दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का प्रोमो Bhool Bhula Set पर शूट हो चुका था और Paresh Rawal भी उस shoot का हिस्सा थे। उनके अचानक हटने से मेकर्स को भारी नुकसान की आशंका है।

क्या हिट होगी Hera Pheri 3 बिना Babu Bhaiya के?

फिल्म ‘Hera Pheri’ (2000) और ‘Phir Hera Pheri’ (2006) को मिली जबरदस्त सफलता के बाद तीसरे पार्ट को लेकर काफी expectations थीं। लेकिन अब जब original cast में से Paresh Rawal बाहर हो गए हैं, फैंस फिल्म की success को लेकर doubtful हैं। सोशल मीडिया पर लोग खुलकर कह रहे हैं कि “No Babu Bhaiya, no Hera Pheri.”

क्या ‘Hera Pheri 3’ में आएगा नया Babu Bhaiya या होगी कहानी में बदलाव?

अब देखना यह है कि मेकर्स किस दिशा में जाते हैं – क्या किसी नए actor को ‘बाबू भइया’ के रोल में लाया जाएगा या कहानी का ढांचा ही बदल दिया जाएगा?