पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही के खुलासे से हड़कंप, Indian bank accounts से मिल रही थी रकम?
पानीपत से गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही ने पूछताछ में भारत में सक्रिय जासूसी नेटवर्क को लेकर कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। अब यह सिर्फ एक अकेला मामला नहीं रह गया है, बल्कि इसके तार देश के कई राज्यों और संदिग्ध बैंक खातों से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय बैंक खातों से मिला पैसा! कौन कर रहा है फंडिंग?
सूत्रों के मुताबिक नोमान इलाही को जासूसी के बदले भारत के ही बैंक खातों से पैसे भेजे गए। यह जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं।
अब सवाल उठता है –
क्या भारत में ही कोई ऐसे लोग हैं जो पाकिस्तान की ISI के लिए फंडिंग कर रहे हैं?
या फिर कोई बड़ा हवाला नेटवर्क इस जासूसी गैंग के पीछे है?
सभी संदिग्ध बैंक खाताधारक अब एजेंसियों के रडार पर हैं। पूछताछ और छानबीन की जा रही है।
ISI एजेंट इकबाल काना से सीधे संपर्क
नोमान इलाही ने स्वीकार किया है कि वह ISI के एजेंट इकबाल काना से सीधे संपर्क में था और उसे:
-
सेना की गतिविधियों
-
संवेदनशील रेलवे रूट्स
-
ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारियां
-
और श्रीनगर व पठानकोट की वीडियोज भेज चुका है।