Tenant Verification Drive : हल्द्वानी में बांग्लादेशी एंगल के बाद पुलिस एक्शन में!
देहरादून में Illegal Bangladeshi Nationals के पकड़े जाने के बाद उत्तराखंड के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। खासकर Haldwani और Lalkuan जैसे मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने Tenant Verification Campaign तेज कर दिया है।
बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर कड़ी कार्रवाई
रविवार को पुलिस ने एक सघन चेकिंग अभियान के तहत हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में 12 मकान मालिकों पर कार्रवाई की। इन पर बिना किरायेदार सत्यापन के किराया देने का आरोप है।
-
कुल 293 किरायेदारों का वेरिफिकेशन किया गया, जिनमें से अधिकांश उत्तराखंड के बाहर के हैं।
-
51 लोगों को बिना सत्यापन पाए जाने पर ₹9,750 का चालान किया गया।
-
वहीं, 12 मकान मालिकों पर ₹1.20 लाख का जुर्माना लगाया गया।