BTech में अब पढ़ाई जाएगी गीता, महाभारत और वैदिक गणित! यूपी की यूनिवर्सिटी की अनोखी पहल
Indian Knowledge System in BTech: उत्तर प्रदेश की मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर ने तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब यहां के BTech छात्र सिर्फ इंजीनियरिंग की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि वेद, गीता, महाभारत और वैदिक गणित जैसे विषयों का भी अध्ययन करेंगे।
प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी जहां होगा ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’ विभाग
MMMUT उत्तर प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है जिसने Indian Knowledge System (IKS) के लिए एक स्वतंत्र विभाग स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस विभाग का मकसद है कि छात्र आधुनिक तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ भारतीय बौद्धिक विरासत से भी परिचित हों।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि इस पहल से छात्र न सिर्फ भारतीय दर्शन, संस्कृति और इतिहास को जानेंगे बल्कि वह इसे आज के तकनीकी और वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ना भी सीखेंगे।
कौन-कौन से विषय पढ़ेंगे छात्र?
BTech पाठ्यक्रम के अंतर्गत छात्र ऑडिट आधारित दो विषयों का चयन कर सकेंगे। नए विभाग में जिन प्रमुख पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है, वे हैं:
-
Vedic Mathematics
-
Geeta Today: Ancient Wisdom for Modern Times
-
Mahabharat Se Jeevan Sutra
-
Engineering Marvels of Ancient India
-
Science and Indian Knowledge Contribution
-
Shad Darshan: Indian Philosophy’s Six Pillars
-
Ved: Bharatiya Gyan Ka Aadhar